फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे को दे सकती हैं जन्म, बहन करिश्मा कपूर और मां बबीता पहुंचीं मिलने

Thu, 18 Feb 2021 02:30 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 18 Feb 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor to give birth to second child soon karishma kapoor babita and Ibrahim Ali Khan went to see her at home
करिश्मा कपूर, बबीता - फोटो : Social media

कपूर खानदान की बेटी और पटौती खानदान की बहू करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी डिलीवरी अब किसी भी समय हो सकती है। इसलिए डिलीवरी से पहले उनकी मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर आज उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंची। बता दें कि उनकी डिलावरी डेट 15 फरवरी ही थी। इसलिए कहा जा रहा है कि करीना किसी भी समय दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

Kareena Kapoor to give birth to second child soon karishma kapoor babita and Ibrahim Ali Khan went to see her at home
करिश्मा कपूर - फोटो : Social media

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर गर्भवती हैं और अब वे प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है उन्हें किसी भी समय प्रसव पीड़ा उठ सकती है। इस स्तिथि में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने से पहले उनकी मां और बहन उनका हालचाल लेने पहुंची। इसके बाद सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी देखा गया।

Kareena Kapoor to give birth to second child soon karishma kapoor babita and Ibrahim Ali Khan went to see her at home
करिश्मा कपूर, बबीता - फोटो : Social media

करीना के घर के सामने स्पॉट की गईं बबीता का हाथ बेटी करिश्मा ने थाम रखा था। उनकी सहायता के लिए साथ में एक नर्स भी थी। इस दौरान करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हाय भी कहा। वे कैजुअली काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने काले रंग का आउटफिट कैरी किया हुआ था, जिसमें वह और भी आकर्षक लग रह थीं। हालांकि इस दौरान करिश्मा बहन करीना की फिक्र में नजर आईं। उनके चेहरे से यह साफ झलक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor to give birth to second child soon karishma kapoor babita and Ibrahim Ali Khan went to see her at home
इब्राहिम अली खान - फोटो : Social media

ये दोनों के अलावा सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी स्पॉट किया गया। वे घर के लोगों से मिलकर बाहर निकले और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। बता दें कि करीना की प्रसव तिथि नजदीक आते ही उनके चाहने वाले तबीयत का जायजा लेने के लिए मिलने पहुंच रहे हैं। बीते दिन उनकी ननद सोहा अली खान भी करीना का हाल समाचार लेने पहुंची थीं। उनकी भी तस्वीरें सामने आई थीं.

विज्ञापन
Kareena Kapoor to give birth to second child soon karishma kapoor babita and Ibrahim Ali Khan went to see her at home
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था और 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2016 को उन्होंने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed