फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor told Twinkle Khanna old secret said Akshay had forbidden Saif to date me

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने ट्विंकल खन्ना के सामने खोला पुराना राज, बोलीं- अक्षय ने सैफ को मुझे डेट...

Tue, 01 Feb 2022 08:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Feb 2022 08:22 PM IST
सार

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों के दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं। करीना और सैफ के प्यार की शुरुआत फिल्म ‘टशन' से हुई थी।इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के सालों बाद अब करीना कपूर खान ने एक अहम खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
Kareena Kapoor told Twinkle Khanna old secret said Akshay had forbidden Saif to date me
करीना और ट्विंकल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों के दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं। करीना और सैफ के प्यार की शुरुआत फिल्म ‘टशन' से हुई थी।इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के सालों बाद अब करीना कपूर खान ने एक अहम खुलासा किया है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी और सैफ की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वह बच्चों की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

विज्ञापन


करीना कपूर खान ने किया यह खुलासा
करीना कपूर खान ने इस बात का खुलासा किया है कि सैफ को अक्षय ने उनके साथ डेट करने के लिए मना किया था। अक्षय कुमार ने सैफ अली खान से कहा था कि कपूर खानदान की लड़कियां खतरनाक होती हैं। यह बात करीना कपूर ने ट्विंकल खन्ना के चैट शो कही है। ट्विंकल खन्ना का ‘ट्वीक इंडिया' नाम से यूट्यूब चैनल है। जिस पर वह सेलेब्स की इंटरव्यू लेती हैं। करीना कपूर खान ने कहा कि सैफ अली खान और वह एक दूसरे से डेट कर रहे थे। उस वक्त  अक्षय  कुमार ने सैफ अली खान को चेतावनी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह बात पता नहीं चलती पर  सैफ से शादी हो गई और सैफ ने उन्हें यह बात बता दी। इस तरह यह राज खुल गया कि अक्षय कुमार ने सैफ अली खान से क्या कहा था।
विज्ञापन


करीना कपूर ने बताया कि अक्षय कुमार सैफ अकेले में ले गए थे और कहा कि देख यह खतरनाक लड़कियां हैं और खतरनाक परिवार से हैं। इसलिए सावधान रहना। यह सुन कर ट्विंकल खन्ना ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अच्छी सलाह थी। करीना ने इस पर हां कहते हुए कहा कि अक्षय का मतलब था कि उसके साथ गलत मत करना। इस पर सैफ अली खान ने अक्षय कुमार से कहा कि वह बेबो के साथ कुछ गलत नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed