फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor write letter to husband saif ali khan on social media

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा पति सैफ अली खान के लिए लेटर, पढ़कर होगी हैरानी

Tue, 02 Dec 2025 10:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 02 Dec 2025 10:26 AM IST
सार

Kareena Kapoor Khan Letter To Saif Ali: करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान के लिए एक खास लेटर लिखा है। करीना ने यह लेटर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। 
 

विज्ञापन
kareena kapoor write letter to husband saif ali khan on social media
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। करीना ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति सैफ के लिए दिल की बात लिखी है। उन्होंने सैफ के लिए एक खास लेटर लिखा है, जिसे पढ़कर आपको भी हैरानी होगी। 
विज्ञापन

करीना का लेटर
करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ के लिए एक लेटर में अपने दिल की बात लिखी है। करीना ने लिखा, 'हाय सैफ, मैं तो बस एक मां हूं, जो अपने पति के सामने खड़ी है और कुछ कहना चाहती है। पर अब याद नहीं क्या कहना था, क्योंकि हमारे बच्चे हमें 175 बार टोक चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना और सैफ की शादी
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी की थी। यह एक कोर्ट मैरिज थी, जिसके बाद एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया था। शादी से पहले दोनों लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद करीना और सैफ के दो बेटे हुए- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। तैमूर का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था और जेह का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था। 
विज्ञापन

करीना का वर्कफ्रंट
करीना जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। 'दायरा' एक आगामी क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को दर्शाती है और समाज की जटिलताओं पर प्रकाश डालती है।  

यह भी पढ़ें: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बताया अपनी 'ड्रीम गर्ल', शादी के 7 साल पूरे होने का मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed