फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम कमाल हो', कटरीना कैफ ने शेयर की विक्की कौशल के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें; बेटे विहान ने किया यह काम

Mon, 01 Jun 2026 04:43 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 01 Jun 2026 04:43 PM IST
सार

Katrina Kaif Special Post For Husband Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। जिसकी खास झलक आज कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

विज्ञापन
Katrina Kaif drops UNSEEN PICS from Vicky Kaushal son Vihaan reads Gajapati Kulapati
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। पिछले साल नवंबर में दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है। बेटे के जन्म के बाद से ही कटरीना अपना पूरा समय उसके साथ बिता रही हैं। विक्की कौशल के जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें कटरीना ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

Katrina Kaif drops UNSEEN PICS from Vicky Kaushal son Vihaan reads Gajapati Kulapati
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटे विहान की झलक और कटरीना के बाल
कटरीना ने विक्की कौशल के जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उनमें उनके बेटे विहान का एक छोटा सा हाथ दिखाई दे रहा है। फैंस अपने पसंदीदा कपल के बच्चे की इस छोटी सी झलक को देखकर बेहद खुश हैं। कटरीना के बाल तस्वीरों में बेहद लंबे बाल नजर आ रहे हैं, जिसकी तुलना लोग डिज्नी की राजकुमारी 'रैपन्जेल' से कर रहे हैं। फैंस उनके हेयरस्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Katrina Kaif drops UNSEEN PICS from Vicky Kaushal son Vihaan reads Gajapati Kulapati
कटरीना - फोटो : इंस्टाग्राम

मजेदार कैप्शन ने खींचा ध्यान
कटरीना ने तस्वीरों के साथ एक लंबा और मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि वह हर शहर में सबसे अच्छी हॉट चॉकलेट और कॉफी की तलाश करती हैं और इस बार उन्हें अब तक की सबसे बेस्ट हॉट चॉकलेट मिली। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि परिवार तो बहुत खुश है, लेकिन मम्मी (कटरीना) के बाल थोड़े अजीब लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif drops UNSEEN PICS from Vicky Kaushal son Vihaan reads Gajapati Kulapati
कटरीना - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सितारों और फैंस ने बरसाया प्यार
कटरीना की इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने लाइक किया है। वहीं फैंस भी कमेंट्स में उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें 'सुपरमॉम' कह रहा है, तो कोई उनके बालों को देखकर 'हेयर गोल्स' के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif drops UNSEEN PICS from Vicky Kaushal son Vihaan reads Gajapati Kulapati
कटरीना - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल ने की तारीफ
कटरीना की इस पोस्ट पर विक्की ने जमकर उनकी तारीफ की। विक्की ने लिखा, 'इस समय मां ही असली सुपरहीरो है। प्रेग्नेंसी के दौरान और एक मां के रूप में भी कटरीना एक वारियर की तरह रही हैं। मुझे उन पर बेहद गर्व है।' विक्की फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'महावतार' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं कटरीना बेटे के जन्म के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed