फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif praises ambani family after anant ambani radhika merchant pre wedding ceremony details inside

Katrina Kaif: कैटरीना ने प्री वेडिंग कार्यक्रम के बाद की अंबानी परिवार की तारीफ, अनंत-राधिका के लिए कही यह बात

Mon, 04 Mar 2024 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

साझा की गई तस्वीरों में कैटरीना पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं। उनके इस फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारतीय आउटफिट में कैटरीना को कोई मात नहीं दे सकता"। 

विज्ञापन
Katrina Kaif praises ambani family after anant ambani radhika merchant pre wedding ceremony details inside
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी का समापन हो चुका है। इस ग्रैंड कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां नजर आई थीं। फिल्म  से लेकर उद्योग जगत के नामचीन शख्सियतों ने इवेंट में पहुंचकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए थे। समारोह में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी शिरकत की थी। 

विज्ञापन

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को बताया एंटी प्रोपेगेंडा, बोले- वे माफीवीर नहीं थे

विज्ञापन

कैटरीना ने की अंबानी परिवार की तारीफ

अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अंबानी परिवार को शानदार मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया कहा है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्री वेडिंग सेरेमनी के शानदार आयोजन के लिए पूरे अंबानी परिवार की प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा, " सबसे दयालु परिवार और शानदार मेजबानों के साथ बिताए गए ये कुछ दिन कल्पना से परे हैं। श्रीमती नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका द्वारा जामनगर में कितना सुंदर, शानदार और अद्भुत आयोजन किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ओर से जरूरतमंद की रक्षा करते हुए वनतारा में अविश्वसनीय रूप से काम किया गया है। खूबसूरत जोड़ी अनंत और राधिका को हमेशा खुश और साथ रहने की शुभकामनाएं।"

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

फैंस दे रहे पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं

साझा की गई तस्वीरों में कैटरीना पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं। उनके इस फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारतीय आउटफिट में कैटरीना को कोई मात नहीं दे सकता"। अन्य ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे मेरी क्रिसमस नाम की फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी थे। हालांकि, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed