{"_id":"61d45d2cd9d7677ac10387d5","slug":"katrina-kaif-shares-pics-with-mom-cosy-corner-and-cosy-friend-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मां के साथ शेयर कीं तस्वीरें, आरामदायक कुर्सियों की भी दिखाई झलक!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मां के साथ शेयर कीं तस्वीरें, आरामदायक कुर्सियों की भी दिखाई झलक!
Tue, 04 Jan 2022 08:13 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:13 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। इसके अलावा, अन्य तस्वीरों में दो आरामदायक कुर्सियों की झलक दिखाई। जिसे उन्होंने अपना आरामदायक कॉर्नर बताया। उन्होंने अपनी फ्रेंड की तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। मां के साथ शेयर की गई तस्वीर के ऊपर कटरीना ने लिखा था, मैं और मां।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। इससे पहले उन्होंने नये घर से अपनी तस्वीरें शेयर कीं थीं। कटरीना कैफ ने अलग-अलग पोज में कुल तीन तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके गले में मंगलसूत्र दिख रहा था और वह मुस्कुरा रही थीं। तस्वीरों में कटरीना कैफ को डेनिम हॉट पैंट और एक बेज जिप-अप जम्पर पहने देखा जा सकता है।
विज्ञापन
यह तस्वीरें कटरीना कैफ के जुहू स्थित नए घर की हैं। इस घर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद शिफ्ट हुए हैं। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ के फैंस उनके मंगलसूत्र की करीबी झलक देख सकते हैं। कटरीना का हीरे से जड़ा मंगलसूत्र सब्यसाची के बंगाल टाइगर कलेक्शन से है और इसमें काले और सोने के मोती और दो छोटे ड्रॉप-डाउन हीरे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में आलीशान सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई थी। जिसके बाद दोनों ही हनीमून के लिए मालदीव गये थे। इससे पहले कटरीना कैफ ने पिछले साल 25 दिसंबर को विक्की कौशल के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह विक्की कौशल के गले लग रही थीं।
विज्ञापन