बॉलीवुड की तमाम बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार केके मेनन को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में की हैं। केके मेनन फिल्मों में अपने अलग और खास किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। केके मेनन आज 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
K K Menon: थिएटर से निकलकर बड़े पर्दे पर किया राज, केके मेनन हैं इंडस्ट्री के असल सरताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके मेनन का जन्म दो अक्तूबर 1966 को केरल में हुआ था, लेकिन उनकी पूरी परवरिश पुणे में हुई थी। केके मेनन ने अपनी स्कूली पढ़ाई पुणे से ही की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की। शुरुआत में केके मेनन विज्ञापन कंपनी में काम करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने अपना फोकस बदलते हुए थिएटर प्रोडक्शन में कदम रखा। थिएटर से जुड़ने के बाद मेनन ने टीवी की दुनिया में भी काम किया।
केके मेनन ने पहली बार थिएटर में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक थिएटर में काम किया। केके मेनन को पहला मौका साल 1995 में फिल्म नसीम में मिला था। इस फिल्म में उनका छोटा किरदार था। इस फिल्म के बाद केके मेनन कई शानदार फिल्मों में नजर आए। धीरे-धीरे वह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा गए।
केके ने फिल्मों में आने से पहले टीवी शोज प्रधान मंत्री, लास्ट ट्रेन टू महाकाली, जेबरा 2 जैसे शोज में काम कर चुके हैं। इसके आलावा केके मेनन ने बॉलीवुड की कई बड़ी और बेहतरीन फिल्मों जैसे, 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल', 'लाइफ इन एक मेट्रो', 'हैदर', 'बेबी', 'गाजी अटैक', 'वोडका डायरीज' और 'सरकार' सहित और बहुत सी मूवीज में काम किया है। केके मेनन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने थिएटर के दौरान मिली अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से शादी की है। निवेदिता उनके साथ तब से हैं, जब केके मेनन ने अभिनय की दुनिया में अपना संघर्ष शुरू किया था। बता दें कि निवेदिता भी अभिनेत्री हैं और वह टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं।
केके मेनन की पत्नी निवेदिता ने 'कुंडली' और 'सात फेरे' सहित कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। मुंबई में निवेदिता थिएटर प्रोडक्शन में काम कर रही थी जब उनकी मुलाकात केके मेनन से हुई। इसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और दोनों ने डेट करने के कुछ सालों बाद शादी कर ली। निवेदिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अपने पति के साथ निवेदिता साल 1999 में आई अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली' में दिखाई दी थीं।
यह भी पढ़ें: 'सावधान! मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं', डेंटल प्लान बता रहे अपने एआई वर्जन पर बोले टॉम हैंक