Akshay-Salman: 'सलमान खान ऐसे नस्ल के टाइगर हैं, जो कभी मर नहीं सकते', अक्षय कुमार ने की 'सिकंदर' की तारीफ
Akshay Kumar On Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद अक्षय कुमार ने अपने दोस्त का समर्थन किया। केसरी चैप्टर 2 की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म बेजोड़ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की। उन्होंने अपने दोस्त सलमान खान की खूब तारीफ की। सलमान की पिछली फिल्म 'सिकंदर' को मिलीजुली समीक्षा मिलने के बाद अक्षय सुपरस्टार के समर्थन में सामने आए और सलमान की स्टार पावर की सराहना की। उन्होंने बताया कि सलमान हमेशा अजेय हैं और हमेशा रहेंगे।
अक्षय ने की सलमान की तारीफ
केसरी चैप्टर 2 की विशेष स्क्रीनिंग में पत्रकारों से बात करते हुए अक्षय कुमार ने सलमान खान का बचाव किया और किसी भी नकारात्मकता और आलोचना को खारिज कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या आज बड़े सितारों वाली फिल्में नहीं चल रही हैं तो इस पर अक्षय ने कहा, 'देखिए ये गलत बात है। ऐसा है, ऐसा हो नहीं सकता। टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा।' उन्होंने आगे सलमान की स्टार पावर में अपने विश्वास की पुष्टि की और कहा, 'सलमान ऐसी नस्ल का टाइगर है, जो जिंदगी में कभी मर नहीं सकता।'
Dil Madharasi: 'सिकंदर' के निर्देशक के साथ शिवकार्तिकेयन ला रहे एक्शन फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
अच्छे दोस्त हैं सलमान-अक्षय
सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। दोनों ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लगभग एक ही समय में की थी और 'मुझसे शादी करोगी' और 'जान ए मन' जैसी हिट फिल्मों में भी साथ काम किया है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। हाल ही में सितारों ने प्रमोशन से कुछ समय निकालकर अमृतसर के जलियांवाला बाग का दौरा किया।
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शामिल होंगे विनीत कुमार सिंह, अभिनय और लेखन की बारीकियों पर होगी बात
फिल्म की टीम और कलाकार
इससे पहले अक्षय कुमार 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए। उनकी यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फिल्म में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने नरसंहार के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लिया था। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है, जबकि आर. माधवन नेविल मैकिनले की भूमिका में हैं। साइमन पैस्ले डे को जनरल रेजिनाल्ड डायर की भूमिका में लिया गया है, जो जलियांवाला बाग में हुई क्रूर घटना के लिए जिम्मेदार थे।