Kesari 2 Collection Day 5: 'केसरी 2' नहीं दिखा पा रही कमाल, पांचवें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 5: केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म की रफ्तार टिकट खिड़की पर बेहद सुस्त नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है, खासकर इसके दमदार संवादों और देशभक्ति के जज्बे के लिए। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सनी देओल की जाट (9.50 करोड़) और अक्षय की पिछली रिलीज स्काई फोर्स से कम थी। दूसरे दिन (शनिवार) फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए, जो 25% की वृद्धि की ओर इशारा करता है। रविवार को यह आंकड़ा 12.25 करोड़ तक पहुंचा, जिससे तीन दिन का कुल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया। सोमवार को फिल्म ने 4.4 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार को फिल्म की कमाई में और गिरावट नजर आई।
Rakesh Roshan: 'साथ रहना सबसे खूबसूरत है', राकेश रोशन ने शादी की सालगिरह पर पत्नी पिंकी के साथ शेयर की तस्वीर
केसरी चैप्टर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। शंकरन नायर ने जलियांवाला बाग नरसंहार की सच्चाई उजागर करने के लिए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनली की भूमिका निभाई है, जो अक्षय के खिलाफ कोर्ट में खड़े हैं। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल के किरदार में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जो नायर की सहयोगी वकील हैं। फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, एलेक्स ओ’नील, अमित सियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। उनकी 'हाउसफुल 5' एक बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रैंचाइजी है, जिसमें रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी जोड़ी फिर से दिखेगी। इसके अलावा, वेलकम टू द जंगल में अक्षय एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ एक्शन-कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। इसके अलावा वह कन्नप्पा में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं।