फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Chapter 2 promo out akshay kumar film teaser to release on 24 march movie to hit on cinemas on 18 april

Kesari Chapter 2: 'कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं जीती जातीं...' अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का प्रोमो जारी

Sat, 22 Mar 2025 11:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Mar 2025 11:26 AM IST
सार

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का प्रोमो आज जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई 'केसरी' का सीक्वल है। सीक्वल के टीजर पर भी अपडेट साझा किया गया। 

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 promo out akshay kumar film teaser to release on 24 march movie to hit on cinemas on 18 april
केसरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Kesari Chapter 2 Promo: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी' 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने आज 'केसरी चैप्टर 2' का दमदार प्रोमो भी जारी कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म की छोटी सी झलक साझा की है।

विज्ञापन

फिल्म का प्रोमो
फिल्म का प्रोमो अक्षय कुमार ने जारी किया। प्रोमो जारी करने के साथ ही 'केसरी चैप्टर 2' के टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। बात करें प्रोमो की तो वीडियो में लिखा है कि साहस को दिखाती एक क्रांति। केसरी चैप्टर 2। वहीं, प्रोमो साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं जीती जातीं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर
इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बताया कि 'केसरी चैप्टर 2' का टीजर 24 मार्च को रिलीज होगा। प्रोमो को देख लगता है कि केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर केंद्रित होगा। अटकलें हैं कि सीक्वल में 1919 के नरसंहार के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए बैरिस्टर सी. शंकरन नायर की लड़ाई को दिखाया जा सकता है।
Sikandar: 'सिकंदर' में काम करते हुए निर्देशक से असहमत हो जाते थे सलमान खान, फिर इस तरह होती थी सुलह

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट 
'केसरी 2' में अक्षय के अलावा आर. माधवन और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले भाग 'केसरी' ने शुक्रवार, 21 मार्च को अपनी रिलीज के छह साल पूरे किए। फिल्म ने ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता की कहानी बताई थी, जिन्होंने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी की रक्षा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed