रैपर शेंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी को लेकर की विवादित टिप्पणी, वाहियात ड्रेस को लेकर उठाए सवाल
Khushi Mukherjee Controversy: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अक्सर ही अटपटी और वाहियात ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हाल ही में रैपर शेंटी शर्मा ने इस बात काे लेकर एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणी की है।
विस्तार
शेंटी शर्मा नाम एक रैपर, सिंगर ने एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को लेकर एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर दिया है। पिछले दिनों खुशी मुखर्जी एक वाहियात ड्रेस पहने मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। पैपराजी के सामने फोटो भी एक्ट्रेस ने क्लिक करवाए। इस बात के लिए वह काफी ट्रोल भी हुईं। उसी ड्रेस को लेकर रैपर शेंटी ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए खुशी मुखर्जी के पहनावे पर सवाल उठाए।
रैपर शेंटी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
रैपर शेंटी ने गुरुवार को एक पोस्ट इंस्टाग्राम करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए हमें ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन और समाज के लिए अच्छा हो। प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है, क्योंकि बच्चे भी इसे देखते हैं। ऐसे कंटेंट पर सख्ती और नियम होना जरूरी है। दीदी (खुशी मुखर्जी) आपसे रिक्वेस्ट करता हूं हमारी आने वाली जेनरेशन का फ्यूचर मत बिगाड़ो।’ अपनी पोस्ट में शेंटी शर्मा ने यह भी लिखा कि ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में दुष्कर्म ज्यादा होते हैं। रैपर की यह विवादित टिप्पणी अब चर्चा में आ गई है।
पिछले दिनों ट्रोल हुईं खुशी मुखर्जी
कुछ दिन पहले खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गाड़ी से ब्लैक आउटफिट पहने बाहर आती हैं, जो दोनों तरफ से खुला था। यह ड्रेस उनकी बॉडी को सिर्फ आगे और पीछे से कवर कर रही थी। देखने में यह ड्रेस बहुत वाहियात लग रही थी। इस ड्रेस की वजह से खुशी मुखर्जी काफी ट्रोल हुईं। इसी ड्रेस को लेकर शेंटी शर्मा ने भी खुशी पर निशाना साधा है।
खुशी मुखर्जी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा है कि वह एक एक्ट्रेस, इफ्लुएंसर हैं। वह पहले भी कई बार उल्टे-सीधे आउटफिट में पैपराजी के सामने आ चुकी हैं। राखी सांवत तक इस एक्ट्रेस को ट्रोल कर चुकी है। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन चर्चा में वह अपनी बेहूदा ड्रेसेस को लेकर रहती हैं। इस बात पर यूजर्स पहले भी कई बार उन्हें ट्रोल कर चुके हैं। लेकिन वो सुधरने का नाम नहीं लेती हैं।
कमेंट
कमेंट X