सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani And Kareena Kapoor To Alia Bhatt Back To Work After Child Birth Phase

मां बनने के 5 महीने बाद काम पर लौटीं कियारा, करीना कपूर ने की थी 18 दिन बाद वापसी; कई एक्ट्रेसेस बनीं मिसाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 07 Jan 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Actresses Who Returned to Work After Pregnancy: एक वक्त था, जब बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस शादी करने के बाद, बच्चे होने के बाद अपने एक्टिंग प्रोफेशन से दूर हो जाती थीं। लेकिन नई जमाने की एक्ट्रेसेस ने इस सोच को बदला है। हाल ही में कियारा आडवाणी भी बेटी के जन्म के बाद वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गईं। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसा कर चुकी हैं। जानिए, कौन हैं वो?

Kiara Advani And Kareena Kapoor To Alia Bhatt Back To Work After Child Birth Phase
कियारा आडवाणी, करीना कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani, @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार

मां बनना अपने आप में एक खूबसूरत अहसास है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस प्यारे अहसास से गुजरती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाती हैं। लेकिन इस खुशी के बीच वह अपना पैशन, प्राेफेशन दरकिनार नहीं करती हैं। कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें अपने काम से इतना प्यार रहा कि वह बच्चे के जन्म के कुछ वक्त बाद ही करियर फ्रंट पर सक्रिय हो गईं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित एक्ट्रेसेस के बारे में। 

Trending Videos

कियारा आडवाणी 
कियारा आडवाणी साल 2025 के जुलाई महीने में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। लगभग पांच महीने के आराम के बाद वह काम पर फोकस कर रही हैं। पिछले दिनों उन्हें पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक शूट पर देखा गया। वहीं साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का लुक भी वायरल हुआ। यह फिल्म जल्द रिलीज होगी, इसमें कियारा ने एक अहम किरदार निभाया है। 

शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा शेट्टी भी साल 2012 में एक बेटे की मां बनीं। सबसे पहले तो शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस पर काम किया। साथ ही बेटे के जन्म के कुछ महीने बाद ही वह वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गईं। शिल्पा को डांस रियलिटी शो जज करते हुए देखा गया। शिल्पा ने बाकी महिलाओं को इंस्पायर किया कि वह प्रेग्नेंसी के बाद फिट रह सकती हैं और अपना काम भी अच्छे से कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani And Kareena Kapoor To Alia Bhatt Back To Work After Child Birth Phase
करीना कपूर और बेटा जेह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

करीना कपूर 
करीना कपूर को एक्टिंग से बहुत प्यार रहा है, वह ज्यादा देर तक अपने प्रोफेशन से दूर नहीं रह पाईं। करीना साल 2016 में पहली बार मां बनीं, तैमूर के जन्म के कुछ महीनों बाद ही वह एक्टिव हो गईं। यहां तक की दूसरे बेटे जेह के जन्म के 18 दिन बाद वह काम पर लौट आईं, एड फिल्मों की शूटिंग करने लगी थीं। जेह का जन्म साल 2021 में फरवरी महीने में हुआ था।

Kiara Advani And Kareena Kapoor To Alia Bhatt Back To Work After Child Birth Phase
आलिया भट्ट-राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट भी करीना कपूर के नक्शे-कदम पर चलीं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में बेटी राहा को जन्म दिया। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद लंबा ब्रेक नहीं लिया। आलिया ने अपने पुराने कमिटमेंट मां बनने के बाद जल्द ही पूरे किए। उन्होंने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए एक गाना रणवीर सिंह के साथ शूट किया। 

काजल अग्रवाल
साल 2022 के मई महीने में साउथ और हिंदी फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी एक बेटे को जन्म दिया। काजल ने भी प्रेग्नेंसी के दो महीने बाद ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। वह तो अपने बच्चे को फिल्म सेट पर भी लाती थीं, जिससे उसकी अच्छे से देखभाल कर सकें। 

कॉमेडियन भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने लगभग बीस दिन पहले ही दूसरे बेटे को जन्म दिया है। लेकिन करियर ब्रेक लेने की बजाय वह वापस काम पर लौट आई हैं। भारती सिंह रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर दिखीं। वह इस शो को होस्ट करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने इस शो को होस्ट किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed