सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Kareena kapoor And Tamannaah Bhatia Wishes Siddharth Malhotra Oh His Birthday

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थ डे पर पत्नी कियारा ने शेयर की क्यूट पोस्ट, करीना से लेकर तमन्ना भाटिया ने किया विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Siddharth Malhotra Birthday: आज सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक प्यारा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी सिद्धार्थ को बर्थ डे विश किया है।

Kiara Advani Kareena kapoor And Tamannaah Bhatia Wishes Siddharth Malhotra Oh His Birthday
कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को किया बर्थ डे विश - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा का 41वां जन्मदिन खास है। उनकी जिंदगी में खुशियां दोगुनी हो चुकी हैं। इसकी वजह बेटी सरायाह है। कियारा और सिद्धार्थ कुछ वक्त पहले ही माता-पिता बने हैं। आज सिद्धार्थ के जन्मदिन पर जो बर्थ डे पोस्ट कियारा ने शेयर की है, उसमें सरायाह भी शामिल हैं। जानिए, कियारा ने किस तरह की पोस्ट सिद्धार्थ के बर्थ डे पर की। साथ की करीना कपूर से लेकर तमन्ना भाटिया के अलावा कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ को बर्थ डे विश किया है। 

Trending Videos

कियारा ने अलग ढंग से किया सिद्धार्थ को बर्थ डे विश
शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर कियारा आडवाणी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। जिसमें एक बर्थ डे केक नजर आ रहा है, इस पर लिखा है, ‘सरायाह के पापा, डैडी कूल।’ इस तरह बेटी सरायाह की तरफ से कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कियारा ने एक फोटो सिद्धार्थ की भी शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘सरायाह के फेवरेट इंसान। आप अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं। मैं अब भी आप पर फिदा हूं। अब तो हमारी बेटी भी आप पर फिदा है। हैप्पी बर्थडे, हसबैंड।’ कियारा ने एक वीडियो भी साथ में शेयर किया है, जिसमें वह सिद्धार्थ के लिए हैप्पी बर्थ डे सॉन्ग गा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


 

करीना कपूर के अलावा कई एक्ट्रेसेस ने किया सिद्धार्थ को बर्थ डे विश
कियारा आडवाणी के अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने सिद्धार्थ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने सिद्धार्थ की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे सिद्धार्थ, तुम्हें बहुत सारा प्यार।’ वहीं तमन्ना भाटिया ने सिद्धार्थ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, उनके लिए हेल्दी लाइफ की दुआ की है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने सिद्धार्थ के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और उन्हें बर्थ डे विश किया।

ये खबर भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' से जारी हुआ कियारा आडवाणी का पहला लुक, ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं कॉन्फिडेंट 

सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल कौन सी फिल्म में आएंगे नजर? 
पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ की थी। इस साल वह एक फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगे। यह एक हॉरर ड्रामा फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed