फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kirron Kher Back in Action: Kirron Kher will return in front of the camera after a long time said yes to be the judge of this show

Kirron Kher Back in Action: अरसे बाद कैमरे के सामने लौटेंगी किरण खेर, इस शो का जज बनने के लिए की हां

Tue, 09 Nov 2021 02:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 02:30 PM IST
सार

किरण खेर टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह के साथ जज के रूप में शामिल होने जा रही हैं। वह इस शो के पहले सीजन से इसके साथ जुड़ी रही हैं।

विज्ञापन
Kirron Kher Back in Action: Kirron Kher will return in front of the camera after a long time said yes to be the judge of this show
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने इलाज के चलते लंबे समय से सामाजिक जीवन से दूर रहीं अभिनेत्री और सांसद किरण खेर जल्द ही छोटे परदे के एक रियलिटी शो में दिखेंगी। किरण खेर टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह के साथ जज के रूप में शामिल होने जा रही हैं। वह इस शो के पहले सीजन से इसके साथ जुड़ी रही हैं।

विज्ञापन


टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से किरण खेर इस शो की शुरुआत से ही जुड़ी रही हैं। शो में अपनी वापसी पर किरण बताती हैं, "रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। यह इस प्रतिष्ठित टैलेंट रियलिटी शो के साथ मेरा नौवां साल है। जूरी मेंबर के रूप में इस शो में लौटना एक शानदार एहसास है। ऐसा लगता है जैसे मैं घर वापसी कर रही हूं। ये शो साल दर साल देश भर के विविध और असाधारण टैलेंट को बढ़ावा देकर उन्हें सामने लाता रहा है। हर बार मैं इस शो में एक से बढ़कर एक शानदार टैलेंट देख कर दंग रह जाती हूं।"

विज्ञापन

 

किरण कहती हैं, "इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का मौका है, जो सभी को अपना दुर्लभ टैलेंट दिखाने के लिए मंच प्रदान करके उनके सपनों को हकीकत में बदलने का मौका देता है। मैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रैपर बादशाह के साथ इस शो को जज करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। सबसे खास बात, मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे एक बार फिर टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे शो का हिस्सा बनने का अवसर दिया। मैं इस नए सफर पर यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती कि इस साल इंडिया में क्या-क्या है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed