{"_id":"5cf4f857bdec22073f3f2bea","slug":"kishore-kumar-first-wife-and-actress-ruma-guha-thakurta-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा के बारे में जानिए रोचक बातें, सत्यजीत रे के साथ था खास रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा के बारे में जानिए रोचक बातें, सत्यजीत रे के साथ था खास रिश्ता
मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार की पहली पत्नी और सिंगर-डांसर-एक्ट्रेस रुमा गुहा ठाकुरता का कलकत्ता में सोमवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोलकाता स्थित अपने घर बालीगंगे प्लेस में रह रही थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को ही कोलकाता में किया जाएगा। रूमा अपने आप में बहुत बड़ी हस्ती थीं।
2 of 5
ruma guha
- फोटो : social media
रुमा ने हिंदी सिनेमा के अलावा कई बांग्ला फिल्मों में भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने गंगा, अभिजान, पालातक, ऐंटोनी फिरंगी, 80 ते असियो ना, बालिका बधू, दादर कीर्ती, चौरिंगी लेन, भालोबाशा भालोबाशा और वीलचेयर जैसी मशहूर फिल्मों में अपने काम से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। रूमा गुहा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है।
3 of 5
ruma guha thakurta kishore kumar
- फोटो : Twitter
एक्टिंग के अलावा रुमा गुहा ने कई गानों में अपनी आवाज भी दी थी। साल 1950 में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की थी। सिंगर अमित कुमार गांगुली किशोर और रुमा के ही बेटे हैं। हालांकि उनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली और 8 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद रूमा ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ruma Guha
- फोटो : Twitter
शायद आपको इस बात की जानकारी न हो इसलिए आपको बता दें रुमा मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की भतीजी थीं और उन्होंने फिल्म ज्वार-भाटा से 1944 में फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिलीप कुमार नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
ruma guha
- फोटो : social media
कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में 'गाना संगीत' और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म 'द नेमसेक' में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।