पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know About Raghu Rajeev Who Made Indias Biggest Reality Show And Then Left Entertainment At Career Peak

इस कॉलेज ड्रॉपआउट ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो, करियर के पीक पर छोड़ा काम; अब चला रहा है अपनी कंपनी

Thu, 02 Jul 2026 05:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 02 Jul 2026 05:31 PM IST
सार

आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने करियर में भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बना दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ कर एक कंपनी जॉइन कर ली। जानिए कौन है ये शख्स। 

विज्ञापन
Know About Raghu Rajeev Who Made Indias Biggest Reality Show And Then Left Entertainment At Career Peak
राजीव लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रघु और राजीव- नाम तो आपने जरूर सुना होगा। इन जुड़वां भाइयों ने भारत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक एमटीवी रोडीज को एक नई पहचान दी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राजीव लक्ष्मण का सफर कितना अलग और प्रेरणादायक रहा है।

विज्ञापन

शुरुआत में राजीव और रघु एमटीवी रोडीज से एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े थे, लेकिन बाद में वही इस शो का चेहरा बन गए। उन्होंने एक नोर्मल ट्रैवल शो को पूरी तरह बदलकर एक आक्रामक और टकराव से भरा रियलिटी शो बना दिया, जो नई जनरेशन के लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हो गया।

विज्ञापन

Know About Raghu Rajeev Who Made Indias Biggest Reality Show And Then Left Entertainment At Career Peak
रघु राजीव - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलेज छोड़कर शुरू किया सफर
राजीव लक्ष्मण ने खुद बताया था कि उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया था। साल 1995 में उन्होंने दिल्ली में टीवी18 में इंटर्न के तौर पर काम शुरू किया। उन्होंने लिखा था, ‘मैं पढ़ाई में फेल हो चुका था, लेकिन जिंदगी में फेल नहीं होना चाहता था। इसलिए मैंने मेहनत करना शुरू किया।’

साइरस ब्रोचा को लॉन्च करने में निभाई भूमिका
बाद में राजीव को एमटीवी में काम करने का मौका मिला। यहां उन्होंने एमटीवी-यू नाम का शो बनाया, जो कॉलेज लाइफ और युवाओं की दुनिया को दिखाता था। इसी शो के जरिए मशहूर होस्ट साइरस ब्रोचा को भी पहचान मिली।

Know About Raghu Rajeev Who Made Indias Biggest Reality Show And Then Left Entertainment At Career Peak
एमटीवी रोडीज - फोटो : सोशल मीडिया

रोडीज और स्प्लिट्सविला ने बदली किस्मत
एमटीवी में काम करते हुए राजीव और उनके भाई रघु ने रोडीज का पूरा कॉन्सेप्ट बदल दिया। पहले यह एक नोर्मल ट्रैवल शो था, लेकिन उन्होंने इसे टास्क और कॉन्फ्रंटेशन से भरपूर बना दिया। यही बदलाव इस शो को आइकॉनिक बना गया।

इसके बाद उन्होंने रोमांटिक रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के कॉन्सेप्ट को भी बनाने में मदद की, जो यूथ के बीच काफी हिट रहा। राजीव ने कहा था, ‘रोडीज और स्प्लिट्सविला ने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैंने रियलिटी टीवी में अपनी जगह बना ली है।’

ये भी पढ़ें- Exclusive: जिन्हें ‘हेरा फेरी 3’ से हटवाया गया; क्या उन्हीं फरहाद सामजी की होने जा रही वापसी? खुद तोड़ी चुप्पी

सफलता के शिखर पर छोड़ा शो
हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि राजीव और रघु ने ‘रोडीज’ को उसके सबसे सफल दौर में ही छोड़ दिया। उन्होंने सीजन 11 के बाद शो को अलविदा कह दिया। आज भले ही राजीव लक्ष्मण एंटरटेनमेंट से दूर हैं, लेकिन वह अपना खुद का काम संभाल रहे हैं और अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed