जब अमीषा पटेल के लिए ‘डायरेक्टर’ बन गए थे सनी देओल, एक्ट्रेस ने शेयर किया ‘गदर’ के सेट से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
Amisha Patel: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की शूटिंग के दौरान सनी देओल कई बार उनके लिए डायरेक्टर की भूमिका निभाने लगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीषा पटेल हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
‘सकीना’ का किरदार निभाने में हो रही थी मुश्किल
अमीषा ने बताया कि जब वह फिल्म में नए कलाकार के तौर पर काम कर रही थीं, तब उन्हें कई इमोशनल सीन देने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में डायरेक्टर अनिल शर्मा कई बार उनके बार-बार रीटेक लेने से परेशान हो जाते थे।
उन्होंने बताया कि उस समय वह एक साथ ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘कहो ना… प्यार है’ की शूटिंग कर रही थीं, जो उनके लिए काफी मुश्किल था। अमीषा ने कहा कि ‘सकीना’ का किरदार निभाने के लिए एक अनुभवी कलाकार जैसी समझ की जरूरत थी, और कई बार वह सीन के दौरान अटक जाती थीं।
जब सनी देओल बने डायरेक्टर
उन्होंने कहा, ‘गदर में सकीना का किरदार ऐसा था जिसे निभाने के लिए बहुत अनुभव चाहिए था। कई बार मैं सेट पर अटक जाती थी और सही शॉट नहीं दे पाती थी। तब अनिल शर्मा जी गुस्सा हो जाते थे और बार-बार रीटेक लेते थे।
लेकिन सनी जी बहुत धैर्य रखते थे। वो अनिल जी से कहते थे कि आप सेट से बाहर जाइए, और फिर खुद डायरेक्टर की तरह सीन संभाल लेते थे। उनके साथ वो शॉट एक ही टेक में ओके हो जाता था। उन्हें समझ आता था कि एक्टर कहां फंस रहा है, खासकर इमोशनल और एक्शन सीन में उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया।’
सनी देओल और अमीषा की बॉन्डिंग
सनी देओल के साथ अपनी बॉन्डिंग को याद करते हुए अमीषा ने कहा, ‘सनी जी वैसे तो बहुत शर्मीले हैं, लेकिन मेरे साथ काफी खुल गए थे। सेट पर लोग हैरान होते थे कि हमारी इतनी अच्छी बॉन्डिंग कैसे है। वो बहुत प्रोटेक्टिव थे। अगर मुझे कुछ होता, तो सबसे पहले वही आगे आते थे। मैं उस समय बिल्कुल नई थी और दोनों फिल्में साथ में कर रही थी, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थीं।’
ये भी पढ़ें- Exclusive: जिन्हें ‘हेरा फेरी 3’ से हटवाया गया; क्या उन्हीं फरहाद सामजी की होने जा रही वापसी? खुद तोड़ी चुप्पी
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था और यह बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, लिलेट दुबे और दिवंगत अमरीश पुरी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का सीक्वल ‘गदर 2’ साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की।