फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about secret of dhoom 3

जानिए 'धूम 3' की 7 रोचक कहानियां

Tue, 17 Dec 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
know about secret of dhoom 3

धूम 3 फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। हम आपको इस फिल्म की रिलीज के पहले इसकी रोचक कहानियां सुना रहे हैं।

विज्ञापन


*धूम 3 फिल्म में आमिर खान अपने कैरियर में दूसरी बार निगेटिव रोल कर रहे हैं। इसके पहले आमिर खान ने 1947 अर्थ फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया था। यह फिल्म चली नहीं थी।

*धूम 3 भारत की ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसके लीड किरदार हर बार उसी नाम के साथ हैं और एक ही कलाकार ने यह रोल निभाया है। यह रोल तीनों ही फिल्मों में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने निभाया।
विज्ञापन


*धूम 3 की शूटिंग में हॉलीवुड के कई तकनीकी जानकारों की मदद ली गई। खासकार बाइक रेसिंग और दीवरों पर दौड़ने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा किया गया।

*धूम 3 की शूटिंग के दौरान फिल्म के लीड किरदार आमिर खान को गहरी चोट लगते-लगते बची। जिस तार को पकड़ कर वह बिल्डिंग में चढ़ रहे थे वह तार अचानक टूट गया। गनीमत थी कि एक सपोर्ट वायर बगल में ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


*धूम 3 फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आई। फिल्म के एक गाने मलंग पर एक खास समुदाय को आपत्ति थी। हालांकि यह मामला इतना बड़ा नहीं था कि इसके लिए फिल्म की रिलीज टालनी पड़े।

*फिल्म के टाइटल सॉन्ग धूम मचा ले को भव्य तरीके से फिल्माने के लिए फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने पांच करोड़ रूपए खर्च किए। पांच करोड़ में कई छोटे बजट की फिल्में बन जाती हैं।


*धूम 3 में लीड कौन है इस बात को लेकर भी फिल्म के पहले विवाद हुआ। जब फिल्म से जुड़े कई कार्यक्रमों में फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन की उपेक्षा की गई तो उन्हें कहना पड़ा कि फिल्म का हीरो मैं हूं और हर बार की तरह जीतता हीरो ही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed