फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know who is shalini pandey seen with ranveer singh in Jayeshbhai Jordaar

Shalini Pandey: जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहीं शालिनी पांडे, जानिए आखिर हैं कौन 

Tue, 19 Apr 2022 02:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 19 Apr 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Know who is shalini pandey seen with ranveer singh in Jayeshbhai Jordaar
शालिनी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी पांडे रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार के जरिए बॉलीवुड की बिग स्क्रीन फिल्म में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शालिनी ने जयेश की पत्नी 'मुद्रा' का किरदार निभाया है। जो एक बेटी के जन्म के बाद फिर से प्रेग्नेंट होती हैं। शालिनी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारत की फिल्म अर्जुन रेड्डी से की थी। अर्जुन रेड्डी ने उनको रातों रात स्टार बना दिया था। बहुत जल्द इस फिल्म के चार साल पूरे होने वाले हैं। 

विज्ञापन


अर्जुन रेड्डी एक तेलुगू फिल्म है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे हैं। ये एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में शालिनी ने विजय देवरकोंडा की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। अर्जुन रेड्डी फिल्म करने के बाद शालिनी ने हिंदी में मेरी निम्मो फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी यह फिल्म थी सन् 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद शालिनी परेश रावल के बेटे आदित्य रावल के साथ बमफाड़ में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन


जयेशभाई जोरदार के अलावा शालिनी पांडे को आदित्य चोपड़ा की तरफ से तीन फिल्मों का अनुबंध मिल चुका है। उनकी अगली फिल्म का एलान भी जल्द होने वाला है और ये फिल्म भी एक बहुत बड़े सितारे के साथ प्रस्तावित बताई जा रही है। आदित्य चोपड़ा अपनी इस फिल्म के लिए शालिनी को खुद प्रशिक्षित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म जयेशभाई जोरदार हिंदी सिनेमा में शालिनी पांडे की बिग स्क्रीन फिल्म होगी। इस फिल्म में कॉमेडी से साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed