{"_id":"62c6ebd310ee1b681b3144a0","slug":"koffee-with-karan-7-in-first-episode-of-show-alia-bhatt-praises-actor-ranveer-singh-for-his-fashion-sense","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee with Karan 7: रणवीर ने करण को कहा- 'हॉट ज्यूसी टमाटर', आलिया ने डांस करते हुए ली एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee with Karan 7: रणवीर ने करण को कहा- 'हॉट ज्यूसी टमाटर', आलिया ने डांस करते हुए ली एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'कॉफी विद करण 7'
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन आखिर आज शुरू हो गया है। फैंस को इसका काफी बेसब्री से इंतजार था। अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने इस शो के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान शिरकत की हैं। करण ने शो की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की है। इस दौरान होस्ट के रूप में वह लाल रंग के सूट में काफी शानदार नजर आए। शुरुआती बातचीत में उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की दस्तक के बाद सिनेमा में आए ठहराव पर बात की फिर आलिया और रणवीर का शो में स्वागत किया।
Trending Videos
2 of 4
'कॉफी विद करण 7'
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने आलिया का परिचय देते हुए कहा 'जो हाल ही में बनी हैं दुल्हनियां' और रणवीर के लिए कहा, जो 'दिल से हैं दूल्हे'। इस अंदाज में उन्होंने दोनों को शो में बुलाया। आलिया डांस करती हुई रणवीर सिंह के साथ आईं। शो में पहुंचते ही रणवीर सिंह ने अपने परिचित अंदाज में बातें करनी शुरू कीं। सबसे पहले उन्होंने कहा, 'ओम गणेशाय नमः'। उनके इस अंदाज पर आलिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और जोर का ठहाका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
'कॉफी विद करण 7'
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में रणवीर सिंह ने करण जौहर की दिल खोलकर तारीफ की तो आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधें। रणवीर सिंह ने करण जौहर को कॉम्प्लीमेंट देते हुए कहा, 'आप हॉट, जूसी टमाटर लग रहे हैं।' और इसके बाद शो शुरू करने की बधाई दी। करण जौहर ने इसके साथ ही कहा कि एक बार मैंने खुद सोचा था कि कभी इस शो के साथ वापसी नहीं करूंगा। क्योंकि यहां काफी अटैक होते हैं। इस पर रणवीर ने कहा, 'मैं सहमत हूं, लेकिन इस शो के अभी कई सीजन आने बाकी हैं।'
4 of 4
'कॉफी विद करण 7'
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रणवीर सिंह उन ट्रोल्स की लताड़ लगाते नजर आए जिनकी शिकायत करण जौहर कर रहे थे। रणवीर सिंह ने कहा, 'आप सभी ट्रोल्स करण को अकेले क्यों नहीं छोड़ देते?' वहीं आलिया ने रणवीर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह इकलौते ऐसे शख्स हैं, जो सेट पर आपके लुक्स की तारीफ करते हैं। आपको टाइम देते हैं और अटेंशन देते हैं। आपके चश्मे से लेकर जूतों तक की तारीफ करते हैं और कॉम्प्लिमेंट देते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।