फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Immortal Ashwatthama: आदित्य धर की फिल्म में हुई सामंथा की एंट्री! इस बॉलीवुड अभिनेता के साथ आएंगी नजर

Thu, 07 Jul 2022 07:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Jul 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu in talks for Aditya Dhar's The Immortal Ashwatthama with Vicky Kaushal
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु की बॉलीवुड एंट्री पर हर किसी की नजर बनी हुई है। 'फैमिली मैन 2' की सफलता के बाद से ही सामंथा हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं और वहीं अब खबर आ रही है कि सामंथा के हाथ एक और बॉलीवुड फिल्म लगी है। इस सिलसिले में उनसे बातचीत की जा रही है।

Samantha Ruth Prabhu in talks for Aditya Dhar's The Immortal Ashwatthama with Vicky Kaushal
सामंथा रुथ प्रभु, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के लिए सामंथा के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। आदित्य कुछ समय से 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और 2023 में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक सूत्र के अनुसार फिल्म के लिए कास्टिंग चल रही है आदित्य सामंथा के साथ लीड रोल निभाने के लिए बात कर रहे हैं। सामंथा को भी यह फिल्म पसंद आई है।

Samantha Ruth Prabhu in talks for Aditya Dhar's The Immortal Ashwatthama with Vicky Kaushal
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' बनाने की घोषणा पिछले साल जनवरी में विक्की कौशल के साथ की गई थी। हालांकि वित्तीय मुद्दों के चलते फिल्म फ्लोर पर नहीं आ सकती थी और ऐसे में इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। इस फिल्म को आरएसवीपी मूवीज प्रोडक्शन बैनर के तहत रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया जाना था, लेकिन वह इस फिल्म से पीछे हट गए हैं। अब नए निर्माता के साथ फिल्म का काम दोबारा शुरू हो गया है और अब इसकी कास्टिंग भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu in talks for Aditya Dhar's The Immortal Ashwatthama with Vicky Kaushal
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है और फिलहाल शूटिंग की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा सामंथा तापसी पन्नू के प्रोडक्शन के लिए भी एक फिल्म करेंगी। वहीं, अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक फिल्म के लिए भी बातचीत कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed