सब्सक्राइब करें

Lafangey: पाकिस्तानी फिल्म 'लफंगे' की रिलीज पर विवाद, वल्गर कंटेट की वजह से हुई बैन!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 07 Jul 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Film Lafangey Vulgar Content Ban Controversy Censor Board Eid Release Big Trouble News in Hindi
लफंगे पाकिस्तानी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

यूं तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में किसी न किसी वजह से बवाल होता ही रहता है। लेकिन इस बार वहां पाकिस्तानी फिल्म को लेकर बवाल हो रहा है। पाकिस्तान की फिल्म 'लफंगे' को रिलीज से पहले दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिल्म के सेंसर बोर्ड के पास जाने के बाद से ही इसकी रिलीज में रोड़ा अटक रहा है। पहले ये फिल्म बकरीद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी इसपर सस्पेंस बना हुआ है।  

Trending Videos
Pakistani Film Lafangey Vulgar Content Ban Controversy Censor Board Eid Release Big Trouble News in Hindi
लफंगे पाकिस्तानी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

खबर आ रही है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अश्लील कंटेट की वजह से बैन कर दिया है। हालांकि इस बारे में मेकर्स और स्टार कास्ट का कहना है कि इस सबंध में अभी सेंसर बोर्ड की तरफ से कोई फैसला नहीं दिया गया है। इस संबंध में सीबीएफसी के चेयरमैन अरशद मुनीर का कहना है कि फिल्म में अश्लील भाषा, डबल मीनिंग डायलॉग का इस्तेमाल हुआ है जो कि सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Film Lafangey Vulgar Content Ban Controversy Censor Board Eid Release Big Trouble News in Hindi
लफंगे पाकिस्तानी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद मुनीर ने कहा यही वजह है कि इस फिल्म को पाकिस्तान के सिनेमाघरों के स्क्रीन के लिए फिट नहीं माना जा रहा है। इन सबके बीच फिल्म के एक्टर मानी ने बताया कि बैन होने की खबरें महज अफवाह हैं। उनका कहना है कि अभी सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। 

Pakistani Film Lafangey Vulgar Content Ban Controversy Censor Board Eid Release Big Trouble News in Hindi
लफंगे पाकिस्तानी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मानी का ये भी कहना है कि ईद पर फिल्म की रिलीज को रोकना भी सेंसर बोर्ड की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम सेंसर बोर्ड के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि जब फैसला सीबीएफसी को ही लेना  है तो पंजाब और सिंध बोर्ड बने ही क्यों हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed