सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: जब पैपराजी ने दी रणबीर कपूर को पापा बनने की बधाई, एक्टर बोले- तू ...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Jul 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor on being called as daddy to be by paparazzi, tu chacha ban gaya, tu mama ban gaya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 22 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। वहीं, रणबीर जहां भी जाते हैं, उन्हें पापा बनने की खुशी में बधाई देने वालों का तांता लग जाता है। रणबीर को हाल ही में पैपराजी ने डैड-टू-बी कहकर बधाई दी, तो अभिनेता ने मजेदार रिप्लाई दिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Ranbir Kapoor on being called as daddy to be by paparazzi, tu chacha ban gaya, tu mama ban gaya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 27 जून को सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बात करते हुए अपनी वैनिटी वैन में जा रहे हैं। पैपराजी ने रणबीर को डैड-टू-बी कहकर बधाई दी, तो अभिनेता ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, 'तू चाचा बन गया, तू मामा बन गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor on being called as daddy to be by paparazzi, tu chacha ban gaya, tu mama ban gaya
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही पैपराजी ने रणबीर से रणवीर सिंह के लिए बर्थडे विश देने के लिए कहा, तो अभिनेता ने फ्लाइंग किस करते हुए बधाई दी। रणबीर कपूर के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस रणबीर को क्यूट कह रहे हैं, तो कुछ को उनका अंदाज काफी पसंद आया। ज्यादातर फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
 

Ranbir Kapoor on being called as daddy to be by paparazzi, tu chacha ban gaya, tu mama ban gaya
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed