सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Brings Playful Charm Alongside Shahid Kapoor In Mashooqa From Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ का नया गाना हुआ रिलीज, स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आए शाहिद और कृति सेनन; फैंस हुए एक्साइटेड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 19 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2: एक्टर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ जल्द रिलीज होने वाली है। आज इसका नया गाना रिलीज हो गया है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

Kriti Sanon Brings Playful Charm Alongside Shahid Kapoor In Mashooqa From Cocktail 2
कॉकटेल 2 नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से फैंस का दिल जीत रही है। फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’ रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों की मजेदार और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Trending Videos

'माशूका' गाने से बढ़ी एक्साइटमेंट
इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गाने को राघव चैतन्य, महमूद और रुआ कैय ने अपनी आवाज दी है। गाने के वीडियो में शाहिद और कृति बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की मस्तीभरी केमिस्ट्री और डांस मूव्स गाने को और भी खास बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon Brings Playful Charm Alongside Shahid Kapoor In Mashooqa From Cocktail 2
कॉकटेल 2 शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गाने को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर?
शाहिद कपूर ने गाने को लेकर कहा, ‘‘माशूका’ ऐसा गाना है जिसे सुनते ही मजा आने लगता है। हमने इसकी शूटिंग के दौरान खूब एंजॉय किया। यह गाना स्टाइलिश, फन और पूरी तरह समर वाइब्स से भरा हुआ है।’

Kriti Sanon Brings Playful Charm Alongside Shahid Kapoor In Mashooqa From Cocktail 2
कॉकटेल 2 कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रेश और ग्रूवी फील देता है गाना
वहीं कृति सेनन ने कहा, ‘यह गाना बहुत फ्रेश और ग्रूवी फील देता है। इसकी म्यूजिक और विजुअल्स मुझे सिसिली की याद दिलाते हैं। शाहिद और मैंने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की और मुझे लगता है कि दर्शकों को भी यह गाना काफी पसंद आएगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन

Kriti Sanon Brings Playful Charm Alongside Shahid Kapoor In Mashooqa From Cocktail 2
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अहम किरदार में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed