सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Gor on playing Sandhya in Looteri Dulhan seen as a cop in the upcoming web series

Looteri Dulhan: 'लुटेरी दुल्हन' से पूजा गौर का दमदार लुक आया सामने, निभाएंगी यह खास किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 19 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Pooja Gor Seires Looteri Dulhan: 'लुटेरी दुल्हन' वेब सीरीज की घोषणा हो चुकी है। इस नई वेब सीरीज में अब पूजा गौर की एंट्री भी कंफर्म हो गई है। आगामी वेब सीरीज के निर्माताओं ने एक पोस्टर शेयर कर पूजा के किरदार से पर्दा उठाया है।
 

Pooja Gor on playing Sandhya in Looteri Dulhan seen as a cop in the upcoming web series
'लुटेरी दुल्हन' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री पूजा गौर जल्द ही एक नई वेब सीरीज 'लुटेरी दुल्हन' में नजर आएंगी। इस सीरीज में उन्होंने सब-इंस्पेक्टर संध्या यादव का किरदार निभाया है, जो एक निडर और हिम्मती अधिकारी हैं। कहानी में वह मध्य प्रदेश में हो रहे कुछ अजीब और अनोखे अपराधों की जांच करती है।

Trending Videos

क्या है कहानी?
इस सीरीज में संध्या यादव के किरदार में पूजा गौर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी उन दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपने दूल्हों को लूटकर रातों-रात गायब हो जाती हैं। इन्हीं रहस्यमयी मामलों का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने किरदार पर क्या बोलीं पूजा गौर?
पूजा गौर ने बताया कि उन्हें अपना यह किरदार बहुत पसंद आया क्योंकि इसमें बहुत भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'संध्या बाहर से जितनी सख्त और निडर दिखती है, अंदर से वह समाज के तानों, लोगों की उम्मीदों और खुद को साबित करने के दबाव से जूझ रही है।' 

पूजा ने आगे कहा, 'वह सिर्फ एक केस नहीं सुलझा रही, बल्कि पुरुषों के वर्चस्व वाली इस दुनिया में महिलाओं को कमतर आंकने की सोच के खिलाफ अपनी पहचान की लड़ाई भी लड़ रही है।' पूजा ने आगे बताया कि सीरीज में उनके (संध्या) और 'माया' नाम के किरदार के बीच का तालमेल बहुत दिलचस्प है। दोनों कानून के अलग-अलग तरफ खड़ी हैं।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं सीरीज?
निर्देशक- ग्लेन बैरेटो और अंकुश मोहला
वेब सीरीज रिलीज की तारीख- 19 मई (आज)
कहां देख सकते हैं- हंगामा ओटीटी (Hungama OTT) प्लेटफॉर्म पर
मुख्य कलाकार- पूजा गौर, संविका, मनमोहन तिवारी और राजीव पांडे

पूजा गौर ने शेयर किया ट्रेलर
पूजा गौर ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि हर गायब होने वाली दुल्हन के पीछे एक झूठ छिपा है और वह इस सच को सामने लाकर रहेंगी। 'लुटेरी दुल्हन' से पहले पूजा गौर को साकिब सलीम के साथ क्राइम ड्रामा सीरीज 'कप्तान' में देखा गया था। पूजा गौर को 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल से काफी प्रसिद्धि मिली है।


यह भी पढ़ें: Cannes: कान से सामने आया अदिति राव हैदरी का एक और स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के पास पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed