{"_id":"5b3b46334f1c1b86288b45a2","slug":"kumkum-bhagya-actress-mrunal-thakur-will-play-classical-dancer-character-in-hrithik-roshan-super-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवी की स्टार बहू ऋतिक के साथ 'सुपर 30' में मचाएंगी धमाल, अपने किरदार का किया खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी की स्टार बहू ऋतिक के साथ 'सुपर 30' में मचाएंगी धमाल, अपने किरदार का किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में नजर आने वाली हैं। पता हो कि वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मृणाल ठाकुर के किरदार को लेकर उनके फैंस काफी उत्सुक हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मृणाल ठाकुर ने भी अब फिल्म अपने किरदार का खुलासा कर दिया है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मृणाल ठाकुर 'सुपर 30' में क्लासिकल डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। मृणाल ने मीडिया से बात करते हुए अपने इस किरदार का खुलासा खुद किया है। उन्होंने बताया कि वह फिल्म में क्लासिकल डांसर की भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वह इन दिनों क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं।

मृणाल ठाकुर ने 'सुपर 30' की शूटिंग को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म होने वाली है। इसकी लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें, सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बायोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं।
आनंद एक मेथमेटिकल गुरु हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एंट्रेस पास कर प्रवेश लेते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन आंनद कुमार का रोल करेंगे। यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित और विकास बहल द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी।