फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kusha Kapila Brutally Trolled for sharing pic with Deepika Padukone youtuber gives befitting reply

Kusha Kapila: दीपिका संग फोटो साझा करने पर कुशा हुईं ट्रोल, 'फेम डिगर' कहे जाने पर यूट्यूबर ने दिया करारा जवाब

Sun, 16 Jul 2023 08:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 16 Jul 2023 08:47 PM IST
सार

कुशा कपिला ने कई फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया है और वह घर-घर में अपने काम के लिए मशहूर हैं। कुशा ने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kusha Kapila Brutally Trolled for sharing pic with Deepika Padukone youtuber gives befitting reply
कुशा कपिला, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

विस्तार

'साउथ दिल्ली की आंटी' के रूप में पहचान बनाने वाली कुशा कपिला पिछले काफी दिनों से ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। जब से कुशा ने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक की घोषणा की है, तभी से ट्रोल्स हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गए हैं। वे लोग मानों उन्हें टार्गेट करने का बस मौका तलाशते हैं और जैसे ही उन्हें वह मौका मिलता है वे कमेंट्स कर कुशा को जमकर खरीखोटी सुना देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी हुआ जब कुशा कपिला ने दीपिका पादुकोण संग अपनी एक तस्वीर साझा की। ट्रोल्स ने कुशा को खूब ट्रोल किया, लेकिन यूट्यूबर चुप बैठने वालों में से कहां हैं, उन्होंने जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी।  

विज्ञापन

Kusha Kapila Brutally Trolled for sharing pic with Deepika Padukone youtuber gives befitting reply
कुशा कपिला - फोटो : Social media

कुशा कपिला ने कई फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया है और वह घर-घर में अपने काम के लिए मशहूर हैं। कुशा ने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। इस काम का जश्न मनाते हुए कुशा ने सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। जहां उनके कुछ फैंस ने पोस्ट पर प्यार बरसाया, वहीं एक यूजर ने उन्हें 'फेम डिगर' कहा। कुशा ने ट्रोलर को इस कमेंट पर मजा नहीं लेने दिया और करारा जवाब दिया। 
Simon Pegg: AI के सपोर्ट में आए 'मिशन इम्पॉसिबल 7' फेम साइमन पेग, बोले- सामान्यता पर लगा सकता है रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

Kusha Kapila Brutally Trolled for sharing pic with Deepika Padukone youtuber gives befitting reply
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

कुशा ने दीपिका संग तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पास कैप्शन नहीं हैं क्योंकि उन्हें देखो। हम दोनों के साथ काम करने के लिए आप सभी के दिए गए प्यार के लिए धन्यवाद, मेरी टीम और मैं बहुत उत्साहित थे। हर्ष स्क्रिप्ट दिखाते समय कांप रहा था, हाहाहा। दीपिका का धन्यवाद, हमने इसे रिकॉर्ड समय में शूट किया।' इस पोस्ट को देखकर जहां कुशा के फैंस बहुत खुश थे, वहीं ट्रोल्स ने फिर एक बार यूट्यूबर को ट्रोल करने का रास्ता निकाल लिया। जिस नेटिजन ने कुशा को 'फेम डिगर' बुलाया था, उसे जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'आप और अच्छा कर सकते हैं। दोबारा कोशिश करें।'
Cillian Murphy: 'ओपनहाइमर' बनने के लिए सिलियन मर्फी ने किया भगवद गीता का पाठ, जानें कैसे प्रभावित हुए अभिनेता

विज्ञापन

Kusha Kapila Brutally Trolled for sharing pic with Deepika Padukone youtuber gives befitting reply
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

कुशा कपिला का इस तरह के जवाब ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। वे अपनी पसंदीदा स्टार को ट्रोल्स की बातों से प्रभावित न होते देख काफी खुश नजर आए। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने कुशा को सुझाव दिया कि उन्हें ऐसे कमेंट्स को नजरअंदाज कर देना चाहिए। आपको बता दें कि, कुशा कपिला ने कुछ दिनों पहले ही अपने पति जोरावर से तलाक लेने का एलान कर दिया है। दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी। 
Ranbir Kapoor: एक आदमी ने रणबीर की कार का किया पीछा, जबरन खींची तस्वीरें, इंटरनेट पर छिड़ी सुरक्षा की बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed