फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Saif: करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के साथ खेला बैडमिंटन, अभिनेत्री ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Mon, 29 Aug 2022 04:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha star kareena kapoor play badminton with husband saif ali khan at pataudi palace watch video
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो अपने काम के साथ परिवार को टाइम देना बखूबी जानती हैं। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली टाइम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब अभिनेत्री अपने पति सैफ अली खान के साथ पटौदी परिवार के पुश्तैनी घर 'पटौदी हाउस' में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अभिनेत्री ने यहां से वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और सैफ बैडमिंटन खेल रहे हैं।   


 

laal singh chaddha star kareena kapoor play badminton with husband saif ali khan at pataudi palace watch video
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, करीना कपूर ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें करीना और सैफ को साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में स्लीवलैस टॉप और ट्राउजर पहने करीना कपूर नजर आ रही हैं। वहीं, सैफ ने ऑरेंज शॉर्ट्स और ब्लू टी शर्ट पहनी हुई है और जेह अपनी नैनी के साथ पीछे कुछ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'सोमवार को पति के साथ खेल... बुरा नहीं। अम्मु क्या तुम खेलने के लिए तैयार हो।' बता दें कि अमृता अरोड़ा को करीना कपूर अम्मु कहती हैं। 

laal singh chaddha star kareena kapoor play badminton with husband saif ali khan at pataudi palace watch video
सैफ अली खान-करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और सैफ अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज दो घंटे में दो लाख नौ हजार से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं और कमेंट भी लगातार आ रहे हैं। करीना कपूर की ननंद सबा खान ने लिखा, 'गुड जॉब।' वहीं, करीना के कैप्शन का जवाब देते हुए अमृता अरोड़ा ने लिखा, 'हाहाहाहा... तुम मेरे साथ खेल सकती हो।' सोहा अली खान ने लिखा, 'मैं अमृता अरोड़ा के बारे में नहीं जानती। लेकिन मैं भी।' सोहा के इस कमेंट पर करीना ने जवाब देते हुए कहा, 'सॉरी, यह चैंपियन के लिए नहीं है। यह सिर्फ शुरुआती लोगों के लिए है।'

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha star kareena kapoor play badminton with husband saif ali khan at pataudi palace watch video
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बता दें कि करीना कपूर हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। फिल्म में करीना के साथ सैफ अली खान थे और यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। हालांकि, करीना और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं, सैफ फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed