{"_id":"630c98b1ace40202b34da5d6","slug":"laal-singh-chaddha-flop-on-box-office-aamir-khan-can-be-part-of-two-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' पिटने के बावजूद आमिर खान पर कोई असर नहीं, इन दो फिल्मों में आएंगे नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' पिटने के बावजूद आमिर खान पर कोई असर नहीं, इन दो फिल्मों में आएंगे नजर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो गई है। किसी भी अभिनेता का सपोर्ट इस फिल्म को बायकॉट गैंग से बचा नहीं पाया है। हालात ये हैं कि फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान यूएस ट्रिप पर जा रहे हैं, इसके बाद खबर आई कि उन्होंने फिल्म 'मुगल' छोड़ दी है। इस फेहरिस्त में एक और अपडेट सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं क्या है वो?
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। मेकर्स और आमिर खान दोनों को फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। उम्मीद जताई जा रही थी कि लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस के सूनेपन को खत्म करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बायकॉट की ऐसी आंधी चली जो इस फिल्म को अपने साथ उड़ा ले गई। फिल्म को रिलीज हुए महज दो हफ्ते ही हुए हैं, इतने ही दिनों में लाल सिंह चड्ढा ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा भले फेल साबित हो गई हो, लेकिन आमिर खान इसका असर अपने करियर पर नहीं पड़ने दे रहे हैं। उनकी दो फिल्में कतार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की अगली फिल्म धूम 3 की तरह होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह दर्शकों का महज मनोरंजन ही नहीं करेंगे बल्कि इस फिल्म को वह प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। इसके अलावा आमिर खान के पास एक और बड़ी फिल्म है, हालांकि अभी इन दोनों फिल्मों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी नजर आए हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की अवॉर्ड विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को दर्शकों ने मिले जुले रिव्यू दिए थे, इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।