{"_id":"630c8b3e7863ca5f54021e87","slug":"shilpa-shetty-kundra-son-viaan-launches-own-shoe-brand-actress-feeling-proud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: 10 साल की उम्र में बिजनेसमैन बना शिल्पा शेट्टी का बेटा, यूनिक स्टार्टअप पर क्या बोलीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: 10 साल की उम्र में बिजनेसमैन बना शिल्पा शेट्टी का बेटा, यूनिक स्टार्टअप पर क्या बोलीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी, वियान कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल उनके बेटे वियान ने महज 10 साल की उम्र में एक यूनिक बिजनेस की शुरुआत की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर करके उसके स्टार्टअप के बारे में बताया है। वीडियो में शिल्पा और राज कुंद्रा का बेटा कस्टमाइज्ड जूते फ्लॉन्ट कर रहा है, जिसे उसने अपनी मां के लिए डियाइन कराए हैं। शिल्पा और करण की आंखों के तारे काफी कम उम्र में ही बिजनेसमैन बन गए हैं।
2 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वियान के जूतों की कीमत 4999 रुपये से शुरुआत होती है। प्राउड मॉम की तरह शिल्पा ने अपने लिटिल प्रिंस के वेंचर का वीडियो साझ करते हुए लिखा- मेरे बेटे वियान राज का पहला और यूनिक बिजनेस वेंचर, जो कि कस्टमाइज्ड स्नीकर शूज बनाता है। छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा ही प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। कमाल है कि इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने कुछ हिस्सा चैरिटी में भी दान करने का वादा किया है, ऑल द बेस्ट मेरे बेटे।
3 of 4
शिल्पा शेट्टी-वियान
- फोटो : शिल्पा शेट्टी-वियान
शिल्पा के इस वीडियो पर फैंस और सेलिब्रिटी के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हर कोई वियान के लिए खुशी जाहिर कर रहा है और सेलेब्स की उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं फराह खान ने भी वियान के इस टैलेंट की तारीफ की है। इसके अलावा शमिता शेट्टी ने भी कमेंट करके- प्राउड मासी लिखा। इसके अलावा तमाम फैंस भी वियान को जमकर बधाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।