फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते अक्षय कुमार के साथ किच्चा सुदीप मचाएंगे धमाल, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 29 Aug 2022 03:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
khuda haafiz 2 to Bollywood Wives Season 2 these movies web series release in September first week on ott
OTT This Week - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के बाद ओटीटी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और इसी वजह से आज के समय में बड़े बड़े कलाकारों की फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी पर काफी शानदार फिल्में और सीरिज रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते ही सितंबर महीने की शुरुआत भी हो जाएगी और सितंबर अपने साथ एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्में और सीरिज लेकर आया है।  तो आइए बिना देर किए आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं।


 

khuda haafiz 2 to Bollywood Wives Season 2 these movies web series release in September first week on ott
खुदा हाफिज 2 - फोटो : Instagram

खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा
विद्युत जामवाल और शिवालिका की फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इससे पहले, यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। हर बार की तरह इस फिल्म में भी विद्युत का धांसू एक्शन देखने को मिला था, जिस वजह से फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। वहीं, अब यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर  2 सितंबर से देख सकते हैं।

khuda haafiz 2 to Bollywood Wives Season 2 these movies web series release in September first week on ott
Fabulous Lives of Bollywood Wives Season 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2
'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2' भी इसी हफ्ते दर्शकों के बीच आ रही है। इस सीरीज में नीलम कोठारी, माहिप कपूर और सीमा खान जैसी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां एक साथ नजर आने वाली हैं। सीरीज की कहानी चार शादीशुदा महिलाओं पर है, जो काफी अच्छी दोस्त हैं और वे हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी जिंदगी को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
khuda haafiz 2 to Bollywood Wives Season 2 these movies web series release in September first week on ott
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था और अब यह फिल्म 2 सितंबर से किच्चा सुदीप के बर्थडे के मौके पर जी5 पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
khuda haafiz 2 to Bollywood Wives Season 2 these movies web series release in September first week on ott
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

कठपुतली
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ्लॉप हो रही फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं और अब उनकी नई फिल्म 'कठपुतली' सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, जो तमिल फिल्म 'रत्सासन' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अक्षय फिल्म में पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हाटस्टार पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed