अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह खुद को सेहतमंद रखने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। भले ही इन दिनों उनका पैर टूटा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने रूटीन में जरा भी बदलाव नहीं किए हैं। खुद को फिट रखने के लिए शिल्पा व्हील चेयर पर बैठे-बैठे वर्कआउट करने के तमाम तरीके ईजाद कर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर शिल्पा ने अपना एक वीडियो साझा किया है, इसमें वह डंबल उठाती नजर आ रही हैं।
Shilpa Shetty: पैर की चोट के साथ शिल्पा शेट्टी ने उठाए डंबल, बोलीं- पैर टूटा है, हाथ नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपनी एक वीडियो साझा की है। इसमें वह डंबल उठाकर कसरत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी हंसते हुए कहती नजर आ रही हैं, 'पैर टूटा है हाथ नहीं। यह चीजी है, पर सच है।'
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दिखाया शाही ठाठ, लुक के साथ-साथ कैप्शन पर भी आया फैंस का दिल
वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कुछ भी हो जाए, आगे बढ़ते रहें। मैं इसी पॉलिसी के साथ जिंदगी जीती हूं। खासतौर से पिछले कुछ सप्ताह से मैं समय का अच्छा इस्तेमाल कर रही हूं। मेरे पैर को पूरी तरह ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में मैंने यह तय किया है कि मैं ऐसा वर्कआउट रूटीन फॉलो करूंगी, जो मेरी अपर-बॉडी की स्ट्रेंथनिंग में मददगार होगा। आज का रूटीन ये है।' इसके साथ शिल्पा ने कहा, 'मैं यह सब एक्सपर्ट्स की देखरेख में कर रही हूं। अगर आप भी किसी तरह की चोट से रिकवर हो रहे हैं और वर्कआउट करना चाह रहे हैं तो किसी प्रशिक्षित कोच की देखरेख में ही ऐसा करें। हैप्पी मंडे।'
शिल्पा शेट्टी का यह मंडे मोटिवेशनल पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिटनेस के प्रति शिल्पा की दीवानगी देख सभी हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप सच में एक प्रेरणा हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बुलंद हौसले।' एक यूजर ने लिखा, 'ये तो सुपर से भी ऊपर है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। बता दें कि इसी वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान शिल्पा के पैर में चोटी लगी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।
शिल्पा शेट्टी ने साड़ी में ढाया कहर