फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Sports Day 2022: खेल की दुनिया के धुरंधर रहे हैं ये फिल्मी सितारे, कई बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल

Mon, 29 Aug 2022 02:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Aug 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day 2022: Bollywood Celebrities Who Interested in Games Apart From Acting Kartik to Deepika
रणबीर कपूर-साकिब सलीम-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय की बदौलत अलग पहचान बनाई है। वह पर्दे पर कोई भी किरदार करें, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक्टिंग के साथ-साथ ये सितारे और भी कई प्रतिभाओं के धनी हैं। एक्टिंग, डांस और सिंगिंग के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स खेल में भी पूरी दिलचस्पी रखते हैं। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे है। इस मौके पर हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से रूबरू कराते हैं, जो खेल की दुनिया के भी धुरंधर रहे हैं।

National Sports Day 2022: Bollywood Celebrities Who Interested in Games Apart From Acting Kartik to Deepika
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन
इस साल फिल्म 'भूल भुलैया 2' के जरिए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले कार्तिक आर्यन स्पोर्ट्स में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वह 'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' (ASFC) का हिस्सा रहे हैं। कार्तिक के मुताबिक खेल के प्रति उनका प्यार स्कूल से शुरू हुआ था। उन्हें खेलों का इतना शौक था कि वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने के लिए क्लास तक बंक कर देते थे। एक बातचीत के दौरान कार्तिक ने बताया था कि रियल मैड्रिड उनकी पसंदीदा टीम है।

कार्तिक को देख इमोशनल हुई उनकी फैन, एक्टर ने गले लगाकर समझाया

National Sports Day 2022: Bollywood Celebrities Who Interested in Games Apart From Acting Kartik to Deepika
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के अभिनय और डांस के फैंस दीवाने हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी उनकी रूचि रही है। फुटबॉल के प्रति उनकी दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। वह खुद भी कई बार इस बारे में बता चुके हैं। रणबीर ने जर्सी नंबर 8 को कूलर और फुटबॉल को एक हॉट स्पोर्ट के रूप में बनाया। अभिनेता ने अपनी टीम ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए कई फ्रेंडली मैच खेले हैं। रणबीर का फुटबॉल के प्रति बचपन से ही लगाव रहा है। वह स्कूल की फुटबॉल टीम का भी हिस्सा रहे।

11 साल  पहले रणबीर ने कही थी ये बात, 'ब्रह्मास्त्र' के लिए न बन जाए गले की फांस

विज्ञापन
विज्ञापन
National Sports Day 2022: Bollywood Celebrities Who Interested in Games Apart From Acting Kartik to Deepika
साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया

साकिब सलीम
एक्टर साकिब सलीम के पसंदीदा स्पोर्ट्स की बात करें तो वह क्रिकेट के दीवाने हैं। स्कूल के दिनों से ही उनका क्रिकेटिंग कनेक्शन रहा है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से क्रिकेटर बनना चाहते थे और जब वे 12 साल के थे, तब उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेला था। बता दें कि साकिब सलीम ने तो फिल्म 'ढिशूम' में भी क्रिकेटर का रोल प्ले किया था। मतलब अगर साकिब सलीम आज एक्टर नहीं होते तो वह पक्का एक क्रिकेटर होते।

OTT: क्राइम और थ्रिलर के हैं शौकीन, इस वीकेंड देख डालिए ये बेहतरीन वेब सीरीज

विज्ञापन
National Sports Day 2022: Bollywood Celebrities Who Interested in Games Apart From Acting Kartik to Deepika
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को खेल का शौक विरासत में मिला। बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक प्रकाश पादुकोण की बेटी होने के नाते खेल में दीपिका की भी शुरू से खूब दिलचस्पी रही है। वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। दीपिका के साथ फ्रेंडली मैच खेल चुकीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मानना है कि उनका बैडमिंटन में अच्छा करियर होता।

रणवीर सिंह की इस बात से जलते हैं टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण के टैलेंट पर हैं फिदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed