सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lakshya And Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1

Chand Mera Dil Box office Collection: सुस्त रहा लक्ष्य-अनन्या की फिल्म का पहला दिन, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 22 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Chand Mera Dil Box office Collection Day 1: एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए पहले दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

Lakshya And Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में ‘किल’ मूवी फेम एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार साथ नजर आ रही है। यह रिलीज से पहले ही चर्चाओं में थी। जानिए आज रिलीज के पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है? 

Trending Videos

Lakshya And Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
चांद मेरा दिल ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘चांद मेरा दिल’ का आज बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन है। सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 1.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म सुस्त रही है। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों में बढोतरी हो सकती है। वहीं वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lakshya And Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन
अनन्या की थिएटर में रिलीज हुई पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन देखें तो 'चांद मेरा दिल' के पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है।

फिल्म का नाम  कमाई 
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मे 7.75 करोड़ 
केसरी चैप्टर 2 7.84 करोड़ 
ड्रीम गर्ल 2 10.69 करोड़ 
लाइगर 4.50 करोड़
पति पत्नी और वो 9.10 करोड़
विज्ञापन

Lakshya And Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

लक्ष्य की पिछली फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन
लक्ष्य की इस फिल्म से पहले केवल एक फिल्म ‘किल’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 24.15 करोड़ की कमाई की थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज साबित हुई थी। 

ये भी पढ़ें- Chand Mera Dil Review: अभिनय का नूर भी, इश्क का गुरूर भी और कहानी से दूर भी; कैसी है अनन्या-लक्ष्य की फिल्म?

Lakshya And Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों से होगी टक्कर 
थिएटर्स में इन दिनों कई फिल्में लगी हुईं हैं। मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी आज रिलीज हो गई है, जिस फैंस से अच्छा प्यार मिल रहा है। इसके अलावा मल्टीस्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम’ भी सिनेमाघरों में ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed