गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘सुबह से कॉल पे कॉल आ रहे’; फैंस से किया अनोखा वादा
Kangana Ranaut On Marriage Rumors: कंगना रनौत ने अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है और अपने फैंस के साथ एक खास वादा भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी गुपचुप शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि कंगना ने छुपकर शादी कर ली है, जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें साथ उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक खास वादा भी किया है।
अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
हाल ही में कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वे पारंपरिक हरे रंग की चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं। इस लुक को देखकर फैंस के बीच और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि कंगना ने बिना किसी को बताए शादी कर ली है और लोग उनके 'मिस्ट्री मैन' (दूल्हे) के बारे में कयास लगाने लगे।
कंगना रनौत की सफाई
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने शादी की अफवाहों का जवाब दिया है। कंगना ने लिखा, 'वह मुंबई की गर्मी में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। किसी ने उनके फिल्मी किरदार (गेटअप) में फोटो खींच ली, जिसके बाद उन्हें लगातार लोगों के फोन आने लगे।'
फैंस से किया खास वादा
कंगना ने फैंस से अपनी शादी को लेकर एक खास वादा करते हुए लिखा, 'मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी, वादा है। एक एक्टर को हर तरह के रोल करने पड़ते हैं, इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?'
किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं कंगना?
कथित तौर पर कंगना अपनी आगामी फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा। समय की कमी के कारण वह कपड़े और मेकअप बदले बिना ही निकल गईं, जहां बाहर खड़े पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची।
कंगना की आने वाली फिल्में
कंगना रनौत इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वह इन दिनों 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हैं। उनकी एक और बड़ी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक नर्स के रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: प्रियंका से दोस्ती के 25 साल पूरे होने पर बॉस्को ने लिखा खास नोट; अभिनेत्री ने दिया यह मजेदार जवाब