फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Son Arya Reveals Did Raj Babbar Have An Affair With Rekha Says Kaun Attracted Nahin Hoga

राज बब्बर और रेखा के बीच अफेयर की बातों पर क्या बोले बेटे आर्य? खोले कई राज; कहा- ‘कौन आकर्षित नहीं होगा…’

Fri, 22 May 2026 03:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 22 May 2026 03:59 PM IST
सार

Raj Babbar and Rekha: एक्टर राज बब्बर और रेखा के बीच अफेयर की बातों को लेकर एक्टर के बेटे आर्य बब्बर ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Son Arya Reveals Did Raj Babbar Have An Affair With Rekha Says Kaun Attracted Nahin Hoga
राज बब्बर और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके बेटे ने पिता के रेखा के साथ अफेयर को लेकर खुलकर बात की है। जानिए एक्टर के बेटे ने क्या कुछ कहा है। 

विज्ञापन

तो उसमें गलत क्या है
विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में आर्य ने राज और रेखा के बीच अफेयर को लेकर बात की। जब उनसे दोनों के रिलेशनशिप पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर आप पूछ रहे हैं कि क्या पापा रेखा जी की तरफ आकर्षित थे, तो वो इतनी खूबसूरत हैं कि कौन आकर्षित नहीं होगा? मैं भी होता। अगर उन्हें आकर्षण महसूस हुआ तो उसमें गलत क्या है? यह इंसानी भावना है।’

विज्ञापन

बता दें कि रेखा और राज बब्बर ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें ‘अगर तुम ना होते’, ‘झूठी’, ‘अमीरी गरीबी’ और ‘इन्साफ की आवाज’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आगे बढ़ जाना चाहिए
आर्य ने आगे कहा कि उनके पिता की जिंदगी में और भी कई बड़ी उपलब्धियां रहीं, लेकिन लोग आज भी सिर्फ उनके अफेयर्स की बात करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अब 44 साल का हूं। यह सब तब हुआ था जब मैं सिर्फ 4-5 साल का था। हम सब जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, इसलिए बाकी लोगों को भी आगे बढ़ जाना चाहिए।’

उन्होंने यह भी माना कि किसी भी बच्चे के लिए अपने पिता के अफेयर की बातें सुनना आसान नहीं होता, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मजाकिया अंदाज में आर्य ने कहा, ‘पापा भी आगे बढ़ गए थे, उनका एक और अफेयर भी हुआ था।’

ये भी पढ़ें- 'दया भी मायने रखती है', बेजुबानों के लिए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से सोनम बाजवा ने की भावुक अपील

राज बब्बर के बारे में
गौरतलब है कि राज बब्बर का निधन साल 1986 में बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद हो गया था। राज बब्बर ने साल 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे आर्य और जूही हैं। बाद में उन्होंने स्मिता पाटिल से भी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed