सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viral Video Shows Mohanlal Breaks Down At Drishyam 3 Screening After Fans Reaction

इमोशनल हुए मोहनलाल, वायरल वीडियो में आंसू पोंछते आए नजर; ‘दृश्यम 3’ को मिले प्यार के लिए फैंस का किया धन्यवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 22 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Mohanlal Viral Video: मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर काफी इमोशनल नजर आए। 

Viral Video Shows Mohanlal Breaks Down At Drishyam 3 Screening After Fans Reaction
मोहनलाल दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज हुई। खास बात यह है कि इसी दिन अभिनेता ने अपना 66वां जन्मदिन भी मनाया। फिल्म को लेकर लगातार शानदार रिव्यू सामने आ रहे हैं। इसी बीच मोहनलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दर्शकों का रिएक्शन देखकर इमोशनल हो जाते हैं।

Trending Videos

आंसू पोंछते दिखाई दिए मोहनलाल 
अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ के फर्स्ट डे, फर्स्ट शो स्क्रीनिंग के दौरान मोहनलाल काफी इमोशनल नजर आए। वायरल वीडियो में मोहनलाल अपनी की टीम के साथ थिएटर में बैठे नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए और अपनी आंखों से आंसू पोंछते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने तालियां बजा रहे एक दर्शक का हाथ जोड़कर धन्यवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IndianCinemaGallery (@indiancinemagallery_official)

मोहनलाल का धन्यवाद पोस्ट
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'दृश्यम 3' को मिले जबरदस्त प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह इतना सारा प्यार देखकर मैं बेहद इमोशनल हो गया हूं। हर शुभकामना, हर दुआ और दिल से भेजे गए हर संदेश ने मेरा दिल कृतज्ञता से भर दिया है। ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरे आसपास इतना प्यार और अपनापन है। मेरी जिंदगी के इस सफर का खूबसूरत हिस्सा बनने और आज के दिन को इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी के लिए दिल से आभारी हूं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

Viral Video Shows Mohanlal Breaks Down At Drishyam 3 Screening After Fans Reaction
दृश्यम 3 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘दृश्यम 3’ के बारे में
मोहनलाल की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल रहा है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 3' में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी कर रहे हैं, वहीं मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी अपने पुराने किरदारों में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed