सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ridhi Dogra Share Views On Marriage And True Feminism Says Dont Expect Any fairy tale

‘फेयरीटेल जैसी शादी की उम्मीद न रखें’, रिद्धि डोगरा ने युवा लड़कियों की खोली आंखें; असली फेमिनिज्म पर रखी राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 22 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Ridhi Dogra Viral Post: रिद्धि डोगरा ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह युवा लड़कियों को एक खास मैसेज दे रही हैं। यह संदेश कहीं ना कहीं जाकर मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले से जुड़ता है। जानिए, रिद्धि डोगरा ने अपनी पोस्ट में क्या-क्या लिखा है।
 

Ridhi Dogra Share Views On Marriage And True Feminism Says Dont Expect Any fairy tale
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों भोपाल से एक मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की खबर आई। रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई, यह मामला अब दहेज जैसी कुप्रथा से जाकर भी जुड़ गया है। इस मामले पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर चुके हैं। रिद्धि डाेगरा की पोस्ट भी इसी मामले से जुड़ी हुई लगती है। वह अपनी पोस्ट में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख दे रही हैं, फेमिनिज्म का असली मतलब बता रही हैं। 

रिद्धि ने पोस्ट में शादी पर कही बड़ी बात 
रिद्धि डोगरा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘युवा लड़कियों और लड़कों यह 2026 है। प्लीज शादी को जरूरत से ज्यादा रोमांटिक बनाना बंद करें। अब शादी पहले जैसी नहीं रही। लड़कों को यह समझना चाहिए कि लड़कियां अब हर बात पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करेंगी, क्योंकि कानून और समाज ने उन्हें सशक्त बनाया है। आज वे नौकरी कर सकती हैं। समाज में सम्मान से जी सकती हैं। इसलिए उन्हें किसी पर निर्भर होकर जीने की जरूरत नहीं है। लड़कियों को शादी की जरूरत जिंदगी चलाने के लिए नहीं है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी 
रिद्धि आगे लिखती हैं, ‘लड़कियों प्लीज यह उम्मीद मत रखिए कि शादी के बाद आपका बॉयफ्रेंड कोई मिस्टर परफेक्ट बन जाएगा। वे भी इंसान है। इस नई दुनिया को समझने की कोशिश कर रहा है। उनके लिए यह बदलाव और भी नया है, क्योंकि उन्होंने एक अलग समाज देखा है, जहां पुरुषों से अलग उम्मीदें रखी जाती थीं। एक बार फिर कहूंगी, आप किसी फेयरीटेल जैसी शादी की उम्मीद मत रखिए। खुद को शिक्षित बनाइए। अपने लिए जीना सीखिए और अपने लिए खड़े होना सीखिए। शादी प्यार और सम्मान के लिए कीजिए।’ 

विज्ञापन
Trending Videos

रिद्धि ने शादी में किसे दूसरे के दखल को लेकर भी कुछ काफी कुछ लिखा। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘अपनी शादीशुदा जिंदगी में हर समय माता-पिता या दूसरों को शामिल मत कीजिए। अगर हर फैसले में दूसरों की जरूरत पड़े, तो वह रिश्ता दो लोगों का नहीं, भीड़ का बन जाता है।’ 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)


Ridhi Dogra Share Views On Marriage And True Feminism Says Dont Expect Any fairy tale
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

असली फेमिनिज्म का भी मतलब समझाया 
रिद्धि ने जहां लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी, वहीं असली फेमिनिज्म का मतलब भी समझाया है। वह लिखती हैं, ‘असली फेमिनिज्म का मतलब समानता है। बस इतना ही, न इससे ज्यादा और न इससे कम। जब मैं लड़कियों के अधिकारों की बात करती हूं तो लड़कों के लिए भी आवाज उठाती हूं। फेमिनिज्म कभी भी पुरुषों को नीचा दिखाने के बारे में नहीं था। यह कभी मत भूलिए कि हम शिव और शक्ति की धरती से आते हैं। महिला और पुरुष एक-दूसरे के साथ ही पूरक हैं।’ 

रिद्धि डोगरा का करियर फ्रंट?
रिद्धि डोगरा ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आईं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और वेब सीरीज 'असुर' में उन्होंने अहम किरदार निभाए। आगे भी वह कुछ फिल्में कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed