सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Bajwa appeals to Punjab CM Bhagwant Mann for compassion action amid stray dog drive

'दया भी मायने रखती है', बेजुबानों के लिए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से सोनम बाजवा ने की भावुक अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 22 May 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonam Bajwa Appeal To Punjab CM Bhagwant Mann: अभिनेत्री सोनम बाजवा ने पंजाब में आवारा कुत्तों को हटाने के अभियान पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य सरकार से अपील की है कि वे इस मामले में क्रूरता की जगह दया और समझदारी से काम लें।

Sonam Bajwa appeals to Punjab CM Bhagwant Mann for compassion action amid stray dog drive
सोनम बाजवा और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू को लेकर सोनम बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से खास अपनल की है। सोनम ने सोशल मीडिया पर बेजुबानों की मदद के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर सही कदम उठाने की मांग की है।

Trending Videos

सोनम बाजवा ने लिखा नोट
सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अवारा कुत्तों को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए एक खास नोट लिखा है। सोनम ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सड़कों से पूरी तरह मिटाने या उनके साथ क्रूरता करने का आदेश नहीं दिया है। कोर्ट ने केवल संवेदनशील जगहों से कुत्तों को हटाने, उनकी (Sterilization) करने, टीका लगाने और उन्हें आश्रय देने की बात कही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं की कमी पर सवाल
सोनम ने सरकार से पूछा कि इतने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने से पहले क्या तैयारी की गई थी? कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम और जरूरी बुनियादी ढांचा कहां है? इसके साथ ही सोनम ने लिखा कि इंसानों की सुरक्षा बेशक बहुत जरूरी है, लेकिन इसका समाधान बेजुबान जानवरों को नुकसान पहुंचाकर या उन्हें मौत की सजा देकर नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

सोनम के सुझाव
सोनम बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस रणनीति पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस समस्या को सुलझाने के लिए कुछ व्यावहारिक उपाय सुझाए हैं। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा, 'हम बेज़ुबानों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, यही दिखाता है कि हम एक समाज के रूप में कैसे हैं।'

पहला कि सरकार को पशु कल्याण संगठनों (NGOs), डॉक्टरों (Veterinarians) और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। इसके अलावा आवारा जानवरों के लिए उचित आश्रय स्थल बनाए जाने चाहिए। सोनम की पोस्ट के बाद से ही इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

सोनम बाजवा की हालिया रिलीज फिल्में
सोनम बाजवा पंजाबी और हिंदी सिनेमा दोनों में लगातार सक्रिय हैं। 'पिट सियापा' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक पंजाबी फिल्म है। इसके अलावा सोनम 'बॉर्डर 2' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan: सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed