फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh Recalls When She Was Starstruck After Watching Ranveer Singh In A Show

इस अभिनेता को देखकर ठहर गई थीं रकुल, किस्सा साझा करते हुए बोलीं- ‘मैं बस ‘हां-हां’ कहती रह गई’

Fri, 22 May 2026 05:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 22 May 2026 05:18 PM IST
सार

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर के साथ पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Recalls When She Was Starstruck After Watching Ranveer Singh In A Show
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक बेहद खास किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने फेवरेट स्टार से मुलाकात की थी, तब वह पूरी तरह स्टारस्ट्रक हो गई थीं।

विज्ञापन

इस एक्टर की बड़ी फैन हैं रकुल
हाल ही में एक इंटरव्यू में इस किस्से को याद करते हुए रकुल ने कहा, ‘मैं रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने ‘बैंड बाजा बारात’ देखी थी और वह ‘यारियां’ फिल्म से थोड़ी पहले आई थी। हम लोग एक अवॉर्ड फंक्शन में थे और पूरी कास्ट परफॉर्म करने वाली थी। बैकस्टेज रणवीर भी थे और मैं उनसे पहले कभी नहीं मिली थी। लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि रणवीर वहां हैं और शो होस्ट कर रहे हैं, मैं बहुत एक्साइटेड हो गई।’

विज्ञापन

Rakul Preet Singh Recalls When She Was Starstruck After Watching Ranveer Singh In A Show
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मेरा पहला और शायद आखिरी स्टारस्ट्रक मोमेंट था
उन्होंने आगे कहा, ‘सबको पता था कि रणवीर मेरे फेवरेट हैं। मैंने सबको कहा था कि आज मुझे रणवीर से मिलना है और उनके साथ फोटो भी लेनी है। हम बैकस्टेज खड़े थे तभी पीछे से एक हाथ आया और उन्होंने कहा, ‘रकुल?’ और मैं बस ‘या या या’ कहती रह गई। उसके बाद मैं अपनी वैनिटी वैन में गई और खुशी से उछलने लगी। मैं सोच रही थी, ‘ओएमजी, मैं रणवीर से मिल ली।’ बाद में मैंने उन्हें यह बात बताई भी और हम दोनों इसपर खूब हंसे। लेकिन वह मेरा पहला और शायद आखिरी स्टारस्ट्रक मोमेंट था।’

ये भी पढ़ें- इमोशनल हुए मोहनलाल, वायरल वीडियो में आंसू पोंछते आए नजर; ‘दृश्यम 3’ को मिले प्यार के लिए फैंस का किया धन्यवाद

Rakul Preet Singh Recalls When She Was Starstruck After Watching Ranveer Singh In A Show
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आ रही हैं रकुल 
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह फिलहाल पति पत्नी और वो दो फिल्म में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed