सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Raftaar Gets New Release Date Hit Theatres On October 16

Raftaar Movie: राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की 'रफ्तार' की रिलीज डेट बदली, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 22 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Raftaar New Release Date: राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'रफ्तार' की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।
 

Rajkummar Rao Raftaar Gets New Release Date Hit Theatres On October 16
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'रफ्तार' के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की है। जानें 'रफ्तार' मूवी किस खास मौके पर रिलीज होगी।

Trending Videos

'रफ्तार' की नई रिलीज डेट
'रफ्तार' की नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'सपने को सच करने में समय लगता है। 'रफ्तार' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि सिनेमा की दुनिया में हमारा पहला कदम है।' फिल्म 'रफ्तार' अब इस साल दशहरा के लंबे वीकेंड पर 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'रफ्तार' की कहानी
राजकुमार राव की फिल्म 'रफ्तार' भारत के तेजी से बढ़ते एड-टेक उद्योग यानी ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाले स्टार्टअप बिजनेस की दुनिया पर आधारित है। कहानी एक ऐसे पुरुष और महिला की है जो सफलता पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे बड़ी महत्वाकांक्षा, पैसा और सत्ता की भूख इंसान के रिश्तों, प्यार और ईमानदारी को प्रभावित करती है, और सही-गलत का फर्क मिटा देती है।

विज्ञापन

'रफ्तार' की स्टार कास्ट
'रफ्तार' में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है। इस फिल्म की कहानी रोहन नरूला ने लिखी है। इस फिल्म की निर्माता पत्रलेखा हैं।

यह भी पढ़ें: गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘सुबह से कॉल पे कॉल आ रहे’; फैंस से किया अनोखा वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed