Gul Panag: ‘पीएम को शर्मिंदा करें’, ध्रुव राठी की पोस्ट देखकर भड़कीं गुल पनाग; यूट्यूबर को दे डाली यह नसीहत
Gul Panag On Dhruv Rathee: अभिनेत्री गुल पनाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई ध्रुव राठी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही यूट्यूबर को नसीहत दी है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ध्रुव राठी ने क्या लिखा?
ध्रुव राठी ने एक्स पर लिखा 'पीएम मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के बाद से 12 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। एक नेता होने के नाते पारदर्शिता और जवाबदेही की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में वे नाकाम रहे हैं। मैं यूरोपीय देशों के पत्रकारों को बढ़ावा देना चाहूंगा कि वे जहां भी पीएम मोदी को देखें, उनसे सवाल पूछें, ठीक वैसे ही जैसे हेले लिंग ने किया था। उन्हें इतना शर्मिंदा करें कि वे लोगों के सामने जवाब देने पर मजबूर हो जाएं। आप भारत की तरक्की के लिए सेवा कर रहे होंगे।'
Modi deserves to be humiliated everywhere he goes.
He has not given a single press conference in 12 years since he became the Prime Minister. He fails to fulfill the basic transparency and accountability requirements of being a leader.विज्ञापन
I would like to encourage foreign… — Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) May 19, 2026
ध्रुव राठी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए गुल पनाग ने लिखा 'आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं। यही लोकतंत्र है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है। यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है।'
Not cool.
— Gul Panag (@GulPanag) May 22, 2026
You can dislike a Prime Minister, disagree with a government, protest, debate and vote differently. That’s democracy.
But reducing the office of India’s Prime Minister, the man, the office, and what he represents abroad, to a joke on foreign soil -doesn’t feel like… https://t.co/XNQg7IiVyh
आपको बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी नॉर्वे दौरे पर थे। ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछने की कोशिश की। पीएम मोदी उनके सवाल का जवाब दिए बिना वहां से चले गए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पीएम मोदी का समर्थन किया तो कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की। ध्रुव राठी का पोस्ट भी इसी से जुड़ा है।
अभिनेत्री गुल पनाग एक्टिंग के साथ राजनीति से भी जुड़ी रही हैं। 2014 में वह चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जून 2021 में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से अलग हो गईं। फिलहाल वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करती हैं।