फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर के खिलाफ जंग लड़कर जीती थीं लीजा रे, अब सरोगेसी से बनीं जुड़वा बेटियों की मां

Mon, 17 Sep 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Lisa Ray Becomes mother to twin daughters via surrogacy
lisa ray
कैंसर के खिलाफ जंग जीतने के बाद लीजा रे ने सरोगेसी से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्हें दो बेटियां हुई हैं। लीजा ने अपने सोशल अकाउंट से अपने बेटियों की फोटोज शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। लीजा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। लीजा ने अपने बेटियों का नाम 'सूफी' और 'सोलेल' रखा है।
Lisa Ray Becomes mother to twin daughters via surrogacy
lisa ray

बेशक लीजा की जिंदगी में इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। टाइम्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में लीजा ने कहा कि, ‘मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। मेरे जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन अब मेरी जिंदगी में बदलाव आ गया है। फिलहाल मैं इस बदलाव का भरपूर मजा ले रही हूं। मैं अपनी बेटियों को मुंबई में अपने घर लाना चाहती हूं। मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें अव्यवस्थित रहीं। जेसन हेडली से शादी के बाद मैंने मां बनने का बड़ा फैसला लिया।

View this post on Instagram

Via @bombaytimes: ‘Lisa narrated the tough and, at times, frustrating journey they had to undertake, “We hired an agency to help, had an unsuccessful attempt in Mexico, and spent a lot of money, emotional resources and sleepless nights. But as a cancer survivor, I firmly believe in overcoming the odds. And with my husband and a few close friends’ support, we hoped for the best. Finally, we settled on Georgia, where the surrogacy process is legal, transparent, regulated and overall beneficial for both sides. We relocated to Tbilisi for a few months for the birth.” The actress believes that she has successfully buried her old views that having kids would slow her down. Talking about her husband’s role in their journey, she said, “My husband and I are becoming parents in our mid-40s, which is also unconventional, but the right time for us. I love to see Jason with them, growing into his new role as a father, holding them, changing diapers, with a burp cloth I got him, which is embroidered with ‘Men Who Change Diapers, Change the World’.” Images @aligphoto MUH @jomakeupartist PR manager @bazinga_ent

A post shared by lisaraniray (@lisaraniray) on

Lisa Ray Becomes mother to twin daughters via surrogacy
lisa ray
साल 2009 में लीजा रे मल्टीपल माइलोमा नाम के कैंसर से गुजर चुकीं है। यह एक रेयर कैंसर है। हालांकि 2010 में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर उन्हें इस बीमारी से जंग जीत ली थी लेकिन आज भी उनका इलाज जारी है। लंबे वक्त तक दवाइयों को लेने की वजह से लीजा रे ने कभी कंसीव नहीं किया और सोरोगेसी के जरिए दोनों बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Ray Becomes mother to twin daughters via surrogacy
Lisa Ray and Sanjay Dutt
बता दें इन दोनों बच्चियों का जन्म इसी साल जून में सेरोगेसी के जरिए जॉर्जिया में हुआ। लीजा रे ने अपनी बेटियों के बारे बताते हुए कहा कि मैं अपनी बेटियों को खुली सोच वाली इंसान बनाने की कोशिश करूंगी। नई पीढ़ी को अच्छा इंसान बनाना ही बेहतर भविष्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed