{"_id":"5b9f5535867a557feb4e2b84","slug":"aamir-khan-and-amitabh-bachchan-thugs-of-hindostan-teaser-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर की फिल्म का LOGO आया सामने, हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार दिखेगा ठगों का हिंदोस्तान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर की फिल्म का LOGO आया सामने, हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार दिखेगा ठगों का हिंदोस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दंगल' के बाद आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का लोगो वीडियो रिलीज कर दिया है। विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म की रिलीज एक दिन पोस्टपोन हो गई है। अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 7 नवंबर नहीं, बल्कि 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
2 of 5
aamir khan
फिल्म की पहली झलक काफी शानदार है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में लोगो के साथ बैकग्राउंड स्कोर काफी दमदार है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के 6 मुख्य किरदारों को लेकर छह मोशन पोस्टर बनाये गए हैं , जिन्हें हर दिन एक एक कर जारी किया जाएगा।
3 of 5
thugs of hindostan
हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया गया है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। कहा जा रहा है कि ‘ठग्स ऑफ हिदोंस्तान’ यशराज बैनर की सबसे बड़ी रिलीज होगी। इसे न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी कई सारी स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Film Thugs Of Hindustan
बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इनके अलावा रोनित रॉय, अब्दुल कादिर अमीन और सत्यदेव कांचराना भी हैं। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
आमिर खान, आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर विक्टर (विजय कृष्ण आचार्य) इंडियन ऑडियंस को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, ताकि ये वास्तव में ऑडियंस के लिए बड़ी स्क्रीन पर अच्छा अनुभव साबित हो और वैसे भी आमिर खान को हर काम परफेक्ट तरीके से करना पसंद है तभी तो बॉलीवुड में उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।