{"_id":"5b9f48d2867a557ead23e362","slug":"shraddha-kapoor-did-not-expect-that-stree-would-be-huge-hit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्त्री' को इतनी बड़ी हिट फिल्म नहीं मानती थीं श्रद्धा कपूर, 'बत्ती गुल...' पर कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्त्री' को इतनी बड़ी हिट फिल्म नहीं मानती थीं श्रद्धा कपूर, 'बत्ती गुल...' पर कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में धमाल मचा रही है। वहीं इस हफ्ते श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी रिलीज होने वाली है। इसको लेकर भी वह काफी सुर्खियों में हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में जुटी श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में अपने काम को लेकर बड़ी बात कही है।
2 of 5
फिल्म 'स्त्री' की शानदार सफलता के बाद हर कोई श्रद्धा कपूर को बधाई दे रहा है। वहीं मीडिया ने उनसे लंबे समय बाद उनकी कोई फिल्म हिट होने पर सवाल पूछा कि इसको लेकर वह क्या सोचती हैं..?? तो इस बात का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा- 'मैं केवल अपने काम पर ध्यान देते हूं, उनके परिणाम पर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया। फिल्म हिट होना या फ्लॉप होना हमारे हाथ में नहीं होता है। लेकिन जब फिल्म हिट होती है तो काफी अच्छा लगता है।
3 of 5
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धा कपूर ने यह भी कहा है- 'मैं हमेशा कठिन परिश्रम करना पसंद करती हूं, और लोगों के मनोरंजन के लिए मैं हमेशा अपना 110 प्रतिशत देना ठीक समझती हूं। फिल्म स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना मेरे लिए काफी खुशी की बात है।' इसका अलावा श्रद्धा कपूर ने स्त्री को लेकर यह भी कहा कि मुझे नहीं पता था- 'यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।' श्रद्धा कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर से रोहन श्रेष्ठ को लेकर जब सवाल पूछा गया कि इस तरह की खबरें हैं कि आप रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही है इसमें कितनी सच्चाई है..?? इस बात का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा- 'मैं इस तरह की अफवाहों से बिल्कुल परेशान नहीं होती हूं, एक कलाकार होने की वजह से इस तरह की अफवाहें होना आम बात है। मैं अपने काम पर ध्यान देने से काफी खुशी हूं। मैं इस बात को भी खुशी से कह सकती हूं कि मैंने अपने काम और फिल्मों से शादी की है।'
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव,अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।