फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति में आने से क्यों डरते हैं आमिर खान और रहना चाहते हैं दूर, खुद बताई वजह

Mon, 17 Sep 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan said he do not want politics he is scared about this
भारतीय राजनीति में दिग्गज नेता के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी आज नेता के तौर पर बड़ा चेहरा हैं। राज बब्बर से लेकर हेमा मालिनी तक, इन कलाकारों ने न केवल फिल्मी परदे पर सुर्खियां बटोरी हैं बल्कि राजनेता बनकर भी चर्चा में रहे हैं। इस बीच राजनीति में आने को लेकर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर ने बड़ी बात कही है। जिससे जानने के बाद उनके फैंस हैरान हो सकते हैं। 
Aamir Khan said he do not want politics he is scared about this
आमिर खान ने कहा कि वह कभी भी राजनेता नहीं बनना चाहते हैं। उनका मानना है कि वह एक कलाकार के तौर पर ही लोगों के लिए सामाजिक काम कर सकते हैं। इन सब बातों को आमिर ने एक मीडिया कार्यक्रम में कहा है। बता दें कि आमिर अपने गैर सरकारी संगठन पानी के द्वारा लोगों को पानी अहमियत के बारे में बताते हैं, साथ की किसानों के लिए खास कार्यक्रम भी चलाते हैं। 
Aamir Khan said he do not want politics he is scared about this
मीडिया कार्यक्रम में अपनी बात को विस्तार से कहते हुए आमिर खान ने कहा- 'मैं राजनेता नहीं बनना चाहता हूं, मैं एक सूचना वाहक हूं, मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे राजनीति से काफी डर भी लगता है, इसलिए मैं इससे दूर रहना ही ठीक समझता हूं। मैं एक रचनात्मक व्यक्ति हूं। राजनेता की तरह मेरी सोच नहीं है। मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि बतौर कलाकार ही में राजनेता से ज्यादा लोगों के लिए कर सकता हूं।' आमिर खान के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan said he do not want politics he is scared about this
वहीं उनके फिल्मों की बात करें तो इन दिनों आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' काफी चर्चा में हैं। उस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का फर्स्ट लुक मंगलवार को जारी होने जा रहा है। फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स जारी होंगे और इन्ही पोस्टर्स के जरिए पहली बार हिंदी सिनेमा के दर्शकों को इस फिल्म के मुख्य किरदारों के बारे में आधिकारिक जानकारी मिलेगी। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed