{"_id":"5b9f4636867a557ea274d67a","slug":"arbaz-khan-spotted-with-his-girlfriend-georgia-andriani-in-cafe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड का हाथ थामे डिनर डेट पर स्पॉट हुए अरबाज खान, जल्द बजने वाली है शहनाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गर्लफ्रेंड का हाथ थामे डिनर डेट पर स्पॉट हुए अरबाज खान, जल्द बजने वाली है शहनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान जहां आज कल बिग बॉस को लेकर चर्चा में हैं वहीं मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अरबाज को रेस्तरां और पार्टीज इंजॉय करते देखा गया है। हाल ही में गणेश पूजा के मौके पर अरबाज, जॉर्जिया का हाथ थामे नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों को देर रात मुंबई के पाली हिल कैफे में स्पॉट किया गया है।
2 of 5
arbaaz
जैसे ही अरबाज पर मीडिया की नजर पड़ी अरबाज मुस्कुरा दिए। अरबाज ने इस बार मीडिया के कैमरों के सामने अपना रिश्ता नहीं छुपाया बल्कि मुस्कुराते हुए जगजाहिर कर दिया। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी दूसरे के साथ काफी खुश और कंफर्टेबल दिखाई दे रहे थे।
3 of 5
arbaaz khan
इससे पहले भी दोनों को अर्पिता के घर गणपति पूजा के दौरान हाथ में हाथ डाले देखा गया था। लंबे समय से खबर आ रही थी कि गणेश चतुर्थी के मौके पर जॉर्जिया के पिता बेटी के रिश्ते की बात अरबाज के परिवार से करेंगे। ये बात सच निकली। जॉर्जिया के पिता भी इस फंक्शन में पहुंचे। खास बात ये थी कि यहां अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arbaaz khan
बता दें कि जॉर्जिया एक इटैलियन मॉडल हैं। खास बात ये है कि मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान भी जॉर्जिया से मिल चुके हैं। अरबाज और मलाइका का दो साल पहले ही तलाक हुआ है। अब 51 साल के अरबाज फिर से शादी करने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
arbaaz khan and georgia andriani
तस्वीरें देख कर साफ पता चल रहा है कि अरबाज अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज, जॉर्जिया एंड्रियानी को फिल्मों में भी काम दिलाने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।