फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lost Ladies English poster of Laapataa Ladies released nominated for Oscar see glimpse of the poster

Lost Ladies Poster: लापता लेडीज का अंग्रेजी पोस्टर जारी, ऑस्कर के लिए हुआ है नामांकन, देखिए पोस्टर की झलक

Wed, 13 Nov 2024 05:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Nov 2024 05:08 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। इससे पहले फिल्म का अंग्रेजी पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है।

विज्ञापन
Lost Ladies English poster of Laapataa Ladies released nominated for Oscar see glimpse of the poster
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions

विस्तार

आमिर खान की पत्नी किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 के लिए नामंकन मिला है। इस फिल्म को बॉलीवुड में भी बहुत सराहना मिली है। वहीं, ऑस्कर मिलने पहले ही निर्माताओं ने फिल्म का अंग्रेजी शीर्षक साझा किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर को प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

Lost Ladies English poster of Laapataa Ladies released nominated for Oscar see glimpse of the poster
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao
अंग्रेजी में जारी किया फिल्म का पोस्टर
आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से फिल्म के पोस्टर को साझा किया गया। लिखा, आधिकारिक तौर पर पोस्टर अलर्ट, फूल और जया को छू लेने वाली ये कहानी। बता दें कि गुजराती फिल्म "छेल्लो शो", जिसे ऑस्कर 2023 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था, का अंग्रेजी में शीर्षक "लास्ट फिल्म शो" था।

View this post on Instagram

A post shared by Lost Ladies (@lostladiesfilm)


विज्ञापन
विज्ञापन

Lost Ladies English poster of Laapataa Ladies released nominated for Oscar see glimpse of the poster
फिल्म 'लापता लेडीज' - फोटो : इंस्टाग्राम-@raodyness
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
किरण राव द्वारा निर्देशित, हिंदी फिल्म को सितंबर में ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। इस फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन में बनाया गया। 'लापता लेडीज' साल 2001 में ग्रामीण भारत में फूल और जया नामक दो दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जो ट्रेन यात्रा के दौरान गलती से बदल जाती हैं। इसमें नितांशी गोयल और प्रतिभा रांता मुख्य भूमिका में हैं।

Vikrant Massey: 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सभी भाई-भाई' बात को मानते हैं विक्रांत, घर में ही हैं अलग धर्म के लोग

विज्ञापन

Lost Ladies English poster of Laapataa Ladies released nominated for Oscar see glimpse of the poster
फिल्म ‘लापता लेडीज’ - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
अमेरिका पहुंचे आमिर खान
इस फिल्म का अंग्रेजी नाम 'लॉस्ट लेडीज' रखा गया है। फिल्म का प्रचार करने आमिर खान अमेरिका पहुंचे, जहां वे शेफ विकास खन्ना के रेस्तरां में मस्ती करते नजर आए। न्यूयॉर्क में उन्होंने जमकर मस्ती की। इस यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Ratan Lal Khatri: बड़े पर्दे पर कई बार दिखी रतन लाल खत्री की कहानी, धर्मात्मा में प्रेमनाथ ने निभाया किरदार

Lost Ladies English poster of Laapataa Ladies released nominated for Oscar see glimpse of the poster
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यहां हुआ था फिल्म का प्रीमियर
'लापता लेडीज' का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर 2023 में 48वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे अंग्रेजी शीर्षक "लॉस्ट लेडीज" के साथ दिखाया गया था। फिल्म को प्रशंसकों ने भी बहुत सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed