Love Again Trailer: 'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ बनी प्रियंका की जोड़ी, निक जोनस के कैमियो ने जीता दिल
'लव अगेन' में प्रियंका चोपड़ा सैम ह्यूगन के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं, इस रोमांटिक ड्रामा में सेलीन डायोन में भी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा निक जोनस का कैमियो भी दिल जीत लेता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से फिल्मी पर्दे से दूर थीं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में न सिर्फ प्रियंका की एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी, बल्कि एक स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
'लव अगेन' का ट्रेलर प्यार से भरपूर है, जो अपने नाम की तरह है कि दोबारा प्यार हो सकता है। इस फिल्म में मीरा नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसके मंगेतर का निधन हो गया है। लेकिन दो साल बाद भी वह आगे नहीं बढ़ पा रही है। मीरा अभी भी अपने दिल के हाल को उसके नंबर पर मैसेज करती रहती हैं। लेकिन अब इस फोन को जर्नलिस्ट रॉब (सैम ह्यूगन) चला रहे होते हैं। ऐसे ही धीरे-धीरे जर्नलिस्ट रॉब मीरा के करीब आता है और उन्हें प्यार होता है। इसमें रॉब की मदद सेलीन करती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
'लव अगेन' में प्रियंका चोपड़ा सैम ह्यूगन के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं, इस रोमांटिक ड्रामा में सेलीन डायोन में भी प्रमुख भूमिका में हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जो खींचता है वो है निक जोनस का फिल्म में कैमियो। ट्रेलर में निक प्रियंका के साथ कार में बैठे दिखते हैं और किस करने की कोशिश करते हैं।
Box Office Report: क्या 'पठान' को टक्कर दे पाएगा 'शहजादा'? बॉक्स ऑफिस पर 'वारिसु' भी झोंक रही जान
जिम स्ट्रोस के निर्देशन में बनी 'लव अगेन' 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'लव अगेन' 2016 में आई जर्मन फिल्म 'एसएमएस फॉर डिज' पर आधारित है। पहले इस फिल्म का नाम 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' रखने का सोचा गया था, लेकिन बता नहीं बनी थी। वहीं, अब 'लव अगेन' का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।
Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी का संगीत सुन आज भी झूम उठते हैं लोग, इस फिल्म से रातों रात बन गए थे डिस्को किंग