फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love and War captures Indian Air Force MiG 21 fighter jets last flight Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal

Love and War: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' में दिखेंगे 'मिग 21' लड़ाकू विमान, जानें इस विमान का इतिहास

Mon, 25 Aug 2025 07:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 25 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal Movie: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के लिए बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Love and War captures Indian Air Force MiG 21 fighter jets last flight Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vicky Kaushal
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में असली मिग-21 लड़ाकू विमानों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


 

फिल्म में दिखेंगे असली विमान
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों की आखिरी उड़ान को कैमरे में कैद किया गया। इस फिल्म में मिग 21 लड़ाकू विमानों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिग-21 का इतिहास
मिग-21, जिसे 'पंखों वाला रॉकेट' कहा जाता है। इस विमान ने भारतीय वायुसेना में छह दशक तक सेवा दी। इसने 1971 के युद्ध में ढाका में राज्यपाल के आवास पर हमले जैसे ऐतिहासिक मिशनों में हिस्सा लिया। 18 और 19 अगस्त 2025 को बीकानेर में मिग-21 ने अपनी आखिरी उड़ान भरी, और 26 सितंबर को चंडीगढ़ में इसे औपचारिक रूप से रिटायर किया जाएगा।
 
विज्ञापन

फिल्म 'लव एंड वॉर' के बारे में
'लव एंड वॉर' एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम कहानी है। कुछ लोग इसे राज कपूर की फिल्म 'संगम' का रीमेक मान रहे थे, लेकिन भंसाली ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। फिल्म की कहानी अभी गुप्त है, लेकिन यह एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में पिता ने घर से निकाला, अब BB19 में की एंट्री; जानिए कौन हैं फरहाना भट्ट?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed